नहाने के दौरान डूबने से 15 वर्षीय बालिका की मृत्यु-क्षेत्र में फैली सनसनी

कोरबा : जिले में नहर में नहाने के दौरान डूबने से 15 वर्षीय बालिका की मृत्यु हो गई है। घटना की सुचना मिलते ही \डायल 112 की टीम घटना स्थल पर पहुंची। घटना की जानकारी मिलने के बाद से ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

नहाने के दौरान डूबने से 15 वर्षीय बालिका की मृत्यु-क्षेत्र में फैली सनसनी

कोरबा : जिले में नहर में नहाने के दौरान डूबने से 15 वर्षीय बालिका की मृत्यु हो गई है। घटना की सुचना मिलते ही \डायल 112 की टीम घटना स्थल पर पहुंची। घटना की जानकारी मिलने के बाद से ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। जानकारी के अनुसार बालको थाना क्षेत्र अंतर्गत रूमगढ़ा क्षेत्र में उजाला केवट नामक बालिका अपनी बडी मम्मी के यहां घूमने आई थीं, जो की दो अन्य लोगों के साथ नहाने हेतु नहर गई हुई थी। 

नहाने के दौरान उक्त बालिका गहरे पानी में समा गई। साथ में अन्य दो बच्चियों ने घटना की जानकारी परिजनों को एवं डायल 112 को दी, जिसके बाद आनन-फानन में उसके शव को पानी से बाहर निकाला गया। मृतिका उजाला केवट पिता निर्मल निवासी गोकुल नगर कोरबा की रहने वाली है जो बालको थाना क्षेत्र अंतर्गत रूमगढ़ा क्षेत्र में अपने बड़ी मम्मी के यहां आई हुई थी, नहर में नहाने के दौरान सुबह लगभग 8:00 बजे के उक्त घटना घटित हुई है। घटना की जानकारी मिलते हैं परिजन के मौके पर पहुंचे, वहीं उक्त घटना से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। बहरहाल मौके पर बालको पुलिस भी पहुंचकर अग्रिम कार्यवाही कर रही हैं।(एजेंसी)