दीपावली मनाने घर लौट रही युवती हुई सड़क हादसे की शिकार, महिला की दर्दनाक मौत, एक युवक की हालत नाजुक, सिम्स बिलासपुर रेफर

A girl returning home to celebrate Diwali became a victim of a road accident a woman painful death a young man condition critical referred to SIMS Bilaspur

दीपावली मनाने घर लौट रही युवती हुई सड़क हादसे की शिकार, महिला की दर्दनाक मौत, एक युवक की हालत नाजुक, सिम्स बिलासपुर रेफर

जांजगीर/चांपा :  जांजगीर जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ. जिसमें एक युवती की मौत हो गई. स्कूटी सवार युवती दिपावली मनाने के लिए अपने घर लौट रही थी इसी बीच वह सड़क हादसे का शिकार हो गई और उसकी मौत हो गई. वहीं पीछे बैठा युवा गंभीर रुप से घायल हो गया. जिसे सिम्स अस्पताल रेफर किया गया है. घटना पंतोरा थाना क्षेत्र के सड़क ग्राम मुड़ाभाठा के पास हुई.
मिली जानकारी के मुताबिक यह घटना पंतोरा थाना क्षेत्र के सड़क ग्राम मुड़ाभाठा के पास हुई. ग्राम नवगवां निवासी प्रियांशु यादव पिता कृष्ण कुमार यादव उम्र उम्र 22 साल दीपावली की छुट्टी लेकर अपने स्कूटी पर कोरबा से अपने गांव जा रहीं थी. वह ग्राम पंतोरा मुड़ाभाठा के पास पहुंची थी तभी तेज रफ्तार हाइवा वाहन के चालक ने लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए बिना सिग्नल दिए सड़क किनारे ब्रेक लगा दिया. इससे स्कूटी चला रही प्रियांशु यादव अपने साथी किशन मरकाम सहित हाइवा के पीछे टकरा गई. जिससे प्रियांशु व किशन मरकाम सड़क पर गिर गए. दोनों के सिर पर गंभीर चोटें आई. दोनों काफी देर तक सड़क पर घायल हालत में पड़े हुए थे.
हादसे की खबर मिलने के बाद पंतोरा पुलिस ने दोनों को घायल हालत में सीएचसी बलौदा पहुंचाया. जहां अस्पताल में डाक्टर में प्रियांशु को मृत घोषित कर दिया. वहीं घायल किशन मरकाम की हालत को देखते हुए सिम्स बिलासपुर रेफर कर दिया गया.
पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया. घटना के बाद से प्रियांशु के घर पर मातम पसरा हुआ है. दिवाली की खुशियां मातम में बदल गई है. पुलिस इस मामले की जांच कर रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb