खुशियों के बीच पसरा मातम, प्रसव के बाद महिला की संदिग्ध मौत, मचा हड़कंप, परिजनों ने अस्पताल में जमकर हंगामा कर लगाई इन्साफ की गुहार

Grief descends amidst celebrations: a woman dies under suspicious circumstances following childbirth, sparking an uproar; her family members create a major commotion at the hospital and demand justice.

खुशियों के बीच पसरा मातम, प्रसव के बाद महिला की संदिग्ध मौत, मचा हड़कंप, परिजनों ने अस्पताल में जमकर हंगामा कर लगाई इन्साफ की गुहार

दुर्ग : भिलाई के नेहरु नगर स्थित पल्स हॉस्पिटल में प्रसव के बाद एक महिला की संदिग्ध हालत में मौत से हड़कंप मच गया. घटना के बाद परिजनों ने अस्पताल में जमकर हंगामा किया. परिजनों का आरोप है कि ऑपरेशन से डिलीवरी होने के बाद महिला पूरी तरह ठीक थी. लेकिन नर्स द्वारा ग्लूकोज में इंजेक्शन लगाए जाने के महज 10 मिनट बाद उसकी तबीयत बिगड़ने लगी.
आरोप है कि उस वक्त अस्पताल में कोई डॉक्टर मौजूद नहीं था और बार-बार बुलाने के बावजूद नर्स भी समय पर नहीं पहुंची. मृतिका प्रकृति के परिजनों का कहना है कि पिछले छह महीने से उसका इलाज चल रहा था और ऑपरेशन भी सामान्य रहा था. लेकिन एक इंजेक्शन के बाद उसकी मौत हो गई.
इधर अस्पताल प्रबंधन ने मीडिया के सामने कुछ भी कहने से परहेज किया. वहीं परिजन इसे अस्पताल प्रबंधन की गंभीर लापरवाही बताते हुए दोषियों पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं. परिजनों ने साफ कहा कि जब तक मामले में कार्रवाई नहीं होगी. वे पीछे नहीं हटेंगे और पुलिस में शिकायत दर्ज कराएंगे.
ताजा खबर के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb