ईमानदारी की मिसाल बना मोहम्मद जाहिद, सड़क पर पड़ी मिली नोटों की गड्डी पर नहीं डगमगाया ईमान, लौटा दी पूरी रकम, जमकर हो रही तारीफ

Mohammad Zahid became an example of honesty his honesty did not waver on finding a bundle of notes lying on the road returned the entire amount is being praised a lot

ईमानदारी की मिसाल बना मोहम्मद जाहिद, सड़क पर पड़ी मिली नोटों की गड्डी पर नहीं डगमगाया ईमान, लौटा दी पूरी रकम, जमकर हो रही तारीफ

गरियाबंद : आज के दौर में जहां एक रुपए के लिए भी लोगों को ईमान डगमगा जाता है. वही नोटो की गड्डी देखकर भी एक उदारवादी मोहम्मद जाहिद की नीयत नहीं बदली. लावारिश हालत में मिली नोटों की गड्डियों को मोहम्मद जाहिद खान ने असल मालिक अजय को इमानदारी के साथ पूरी रकम लौटा दी. जिसके बाद मोहम्मद जाहिद खान की लोग जमकर तारीफ़ कर रहे हैं.
 आपको बताते चले आज से ठीक दो दिन पहले शनिवार को कचहरी चौक के पास एक नोटो की गाड़ी रोड पर पड़ा हुआ मोहम्मद जाहिद खान को मिला उसने आसपास पुछताछ भी की. आखिर ये पैसे किसके हैं? लेकिन इस बात का उसे पता नहीं चला. फिर सोशल मीडिया की मदद से दो दिन की कोशिश के बाद आखिरकार मोहम्मद जाहिद खान ने असली मालिक को खोज निकाला.
दरअसल काफी खोजबीन के बाद भी जब पता नहीं चल पाया. ये पैसे किसके हैं. तो मोहम्मद जाहिद खान ने नगर के व्यापारी I’m संजय सिन्हा को आपबीती सुनाई और राय सुमारी की. जिसके बाद व्यापारी संजय सिन्हा ने गरियाबंद के सबसे ज्यादा मशहूर वाट्सअप ग्रुप मैं गरियाबंद में इस बात की खबर जारी की. कुछ ही देर में नोट की गड्डी मिलने का मामला सोशल मीडिया में वायरल हो गया और इसकी जानक़ारी अजय एल्मुनियम वाले युवक को मिली. जिसके बाद युवक ने संजय सिन्हा से मुलाकात कर पूरी घटना की जानकारी दी. अपना पैसा होने का दावा किया पूछ परख के बाद मोहम्मद जाहिद खान ने युवक की अमानत सौप दिया
पैसे वापस मिलने से गदागद हुए अजय ने बताया कि शनिवार की सुबह वह सेलून गया था. जिसके पहले कसेरु गांव के एक व्यक्ति ने उसे पैसे दिए थे. जो वापसी घर लौटते वक्त रास्ते में कहीं गुम हो गया था. काफ़ी खोजबीन के बाद भी जब पैसे नहीं मिले तो मैंने उम्मीद छोड़ दी थी. लेकिन वाट्सअप ग्रुप के जरिए मुझ तक ये बात पहुची और मैंने मोहम्मद जाहिद खान और संजय सिन्हा से मुलाक़ात की और उनका धन्यवाद दिया.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb