रायपुर में रफ्तार का कहर, स्कूल जा रहे 15 वर्षीय मासूम को पानी टैंकर ने कुचला, चक्के के नीचे आया फिर भी खड़ा हुआ, तड़पकर गई जान, ड्राइवर फरार

Reign of Terror on Raipur Roads: 15-Year-Old Schoolboy Crushed by Water Tanker; Stood Up After Being Run Over, Then Died in Agony; Driver Absconds

रायपुर में रफ्तार का कहर, स्कूल जा रहे 15 वर्षीय मासूम को पानी टैंकर ने कुचला, चक्के के नीचे आया फिर भी खड़ा हुआ, तड़पकर गई जान, ड्राइवर फरार

रायपुर : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में तेज रफ्तार वाहनों का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है. विधानसभा थाना क्षेत्र के सड्डू स्कूल के पास एक बेहद दर्दनाक सड़क हादसा हो गया\, जहां एक तेज रफ्तार पानी के टैंकर ने पैदल जा रहे 15 साल के मासूम को बुरी तरह रौंद दिया. हादसे में नाबालिग की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई. हादसे के बाद आरोपी चालक टैंकर सहित मौके से फरार हो गया. यह मामला विधानसभा थाना क्षेत्र का है.
मिली जानकारी के मुताबिक एलआईजी (LIG) सेक्टर-01, सड्डू निवासी महावीर शर्मा उम्र 15 साल रोज की तरह मंगलवार सुबह स्कूल जा रहा था. महावीर सड़क किनारे बैग टांगे पैदल चल रहा था, तभी तेज गति से आ रहे पानी टैंकर ने उसे अपनी चपेट में ले लिया. हादसा इतना भयावह था कि आसपास मौजूद लोग कुछ देर के लिए स्तब्ध रह गए.
कुछ लोगों ने घायल छात्र को संभालने की कोशिश की, लेकिन तब तक उसकी हालत बेहद नाजुक हो चुकी थी. स्थानीय लोगों के मुताबिक बच्चा टैंकर के नीचे आने के बाद कुछ सेकेंड के लिए खड़ा हुआ, लेकिन फिर सड़क पर गिर पड़ा. थोड़ी ही देर में उसने दम तोड़ दिया. हादसे के बाद टैंकर चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया.
इस हादसे का सीसीटीवी (CCTV) फुटेज भी सामने आया है. फुटेज में हादसे से ठीक पहले एक अज्ञात बाइक सवार मासूम के बेहद करीब नजर आ रहा है. नाबालिग को जानबूझकर तेज रफ्तार टैंकर के नीचे धक्का देने की आशंका जताई जा रही है. 
फुटेज में यह आशंका जताई जा रही है कि नाबालिग को टैंकर की चपेट में आने से पहले बाइक सवार ने धक्का दिया हो सकता है. हालांकि पुलिस इस पूरे मामले की हर एंगल से जांच कर रही है.
हादसे की खबर मिलते ही विधानसभा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाल रही है. विधानसभा थाना पुलिस ने अज्ञात टैंकर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है.
इस घटना से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पड़ोसियों के मुताबिक महावीर शांत स्वभाव का छात्र था और नियमित रूप से स्कूल जाता था। उसकी अचानक मौत से पूरे इलाके में शोक का माहौल है.

ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t