राज्योत्सव समापन समारोह में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह किया संबोधित, नवा रायपुर में किया विकसित भारत संकल्प पार्क का लोकार्पण
Union Home Minister Amit Shah addressed the closing ceremony of the 'Rajyotsav' (State Festival) and inaugurated the 'Viksit Bharat Sankalp Park' in Naya Raipur.
रायपुर : केन्द्रीय मंत्री अमित शाह ने रायपुर में छत्तीसगढ़ राज्योत्सव के समापन समारोह को संबोधित किया। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और उप-मुख्यमंत्री विजय शर्मा सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अमित शाह ने कहा कि पूरे छत्तीसगढ़ की जनता की तरफ से वह पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी जी को धन्यवाद और श्रद्धांजलि देते हैं. क्योंकि अटल जी ही थे, जिन्होंने वर्ष 2000 में छत्तीसगढ़ राज्य की स्थापना की. उन्होंने कहा कि हमें यह मालूम था कि राज्य बनते ही विपक्षी पार्टी के नेता मुख्यमंत्री बन सकते हैं. फिर भी हमने इसकी चिंता नहीं की. शाह ने कहा कि छत्तीसगढ़ के साथ अन्याय होता आ रहा था और इस क्षेत्र का विकास रुका पड़ा था. अमित शाह ने छत्तीसगढ़ की जनता, खासकर आदिवासी समुदाय के लोगों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आज छत्तीसगढ़ नक्सल-मुक्त होकर विकास के पथ पर आगे बढ़ रहा है. उन्होंने इस उपलब्धि के लिए केन्द्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (सीएपीएफ) और छत्तीसगढ़ पुलिस को भी साधुवाद दिया. आज गौरव, सिद्धि और संकल्प का दिन है. गौरव है हमें अटल जी की विरासत का, जिन्होंने छत्तीसगढ़ को एक अलग प्रदेश की पहचान दी। सिद्धि है उन संकल्पों की, जो इतने वर्षों से लिए गए थे, नक्सल-मुक्त छत्तीसगढ़ और नक्सल-मुक्त भारत बनाने के संकल्प सिद्ध हुए हैं.
अमित शाह ने कहा कि आज छत्तीसगढ़ के विकास में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले विभिन्न क्षेत्रों के लोगों को सम्मानित किया गया। उन्होंने कहा कि गुरु घासीदास का संदेश और गुरु नानक देव जी की सेवा, समानता और सच्चाई का संदेश यही संस्कार छत्तीसगढ़ के हैं. शाह ने कहा कि छत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति को जीवंत रखने के लिए हमारी सरकार छत्तीसगढ़ पंडुम और बस्तर ओलंपिक का आयोजन करती है.
अमित शाह ने नवा रायपुर में आयोजित छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026 के समापन समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली विभूतियों एवं संस्थाओं को प्रतिष्ठित राज्य अलंकरण पुरस्कारों से सम्मानित किया. छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना की 26वीं वर्षगांठ के अवसर पर आयोजित इस समारोह में साहित्य, कला, संस्कृति, पत्रकारिता, खेल, कृषि, समाजसेवा, जनजातीय उत्थान, महिला सशक्तिकरण, सहकारिता, श्रम, शिक्षा और अन्य क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली प्रतिभाओं को सम्मान प्रदान किया गया.
अमित शाह ने राजधानी रायपुर में स्वास्थ्य और पर्यावरण संरक्षण से जुड़ी दो बड़ी सौगातों का औपचारिक उद्घाटन किया. केंद्रीय गृह मंत्री ने अत्याधुनिक चिकित्सा सुविधाओं से लैस 'आर्टेमिस शांति अस्पताल' का लोकार्पण किया और पर्यावरण संरक्षण व 'विकसित भारत' के संकल्प को समर्पित 'विकसित भारत संकल्प पार्क' (पीपल वन) का उद्घाटन किया. राजधानी में 'विकसित भारत संकल्प पार्क' (पीपल वन) का भी भव्य उद्घाटन किया. उद्घाटन समारोह के दौरान राज्य सरकार के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी, जनप्रतिनिधि, चिकित्सक और गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे.
अमित शाह ने नवा रायपुर अटल नगर के सेक्टर-16 में विकसित भारत संकल्प पार्क का लोकार्पण किया. इस अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा मौजूद थे. अमित शाह ने पार्क परिसर में पीपल का पौधा लगाकर पर्यावरण संरक्षण और हरित भविष्य का संदेश भी दिया.
ताजा खबर के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb



