तेज रफ्तार ट्रैक्टर बाइक सवार टीचर को रौंदा, मौके पर शिक्षक की दर्दनाक मौत, ड्राइवर फरार, गुस्साए लोगों ने वाहन को किया आग के हवाले
A high speed tractor ran over a teacher riding a bike, the teacher died on the spot, the driver absconded, angry people set the vehicle on fire
गौरेला पेंड्रा मरवाही : मरवाही थाना क्षेत्र में एक बार फिर रफ्तार का कहर देखने को मिला है. एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक सवार प्रधान पाठक को रौंद दिया. जिससे उनकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई. इस घटना से गुस्साए स्थानीय लोगों ने जमकर हंगामा मचाया और ट्रैक्टर को आग के हवाले कर दिया. पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर जांच कर रही है. यह हादसा मरवाही के ग्राम चलचली लोहारी मोड़ के पास मुख्य मार्ग पर हुआ.
मिली जानकारी के मुताबिक परासी निवासी प्रधान पाठक ऋषि दीक्षित अपनी बाइक से गांव से मरवाही की तरफ जा रहे थे. तभी एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने उन्हें टक्कर मार दी. जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई. हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया.
हादसे की खबर मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और नाराज होकर ट्रैक्टर को आग लगा दिया. गुस्साए लोगों ने हंगामा मचाया. जिसके बाद मरवाही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हालात को कंट्रोल किया. पुलिस ने मर्ग कायम कर पंचनामा कार्यवाही पूरी की और मामले की जांच कर रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



