स्कूल जा रही नाबालिग छात्रा के साथ दुष्कर्म, पुलिस ने परिचित युवक आरोपी कंकन को गिरफ्तार कर भेजा सलाखों के पीछे

A minor girl going to school was raped, police arrested the accused Kankan, a known young man, and sent him to jail

स्कूल जा रही नाबालिग छात्रा के साथ दुष्कर्म, पुलिस ने परिचित युवक आरोपी कंकन को गिरफ्तार कर भेजा सलाखों के पीछे

कांकेर : स्कूल जा रही एक नाबालिग छात्रा के साथ दुष्कर्म की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। पीड़िता की मां की शिकायत पर थाना पखांजूर पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है.
मिली जानकारी के मुताबिक पीड़िता रोज़ाना की तरह 5 अगस्त को स्कूल के लिए घर से निकली थी. रास्ते में ग्राम पीव्ही-132 यशवंतनगर निवासी कंकन मंडल पिता शिवपद मंडल ने उसे रोका और बहला-फुसलाकर मोटरसाइकिल में घुमाने के बहाने बैठा लिया. आरोपी उसे अपने रिश्तेदार के घर ग्राम पीव्ही-23 ले गया. जहां उसने मौका पाकर नाबालिग के साथ जबरन दुष्कर्म किया. घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी ने पीड़िता को स्कूल की छुट्टी होने से पहले गांव के पास रास्ते में छोड़ दिया. डरी-सहमी छात्रा ने घर पहुंचकर पूरी घटना अपनी मां को बताई. जिसके बाद थाना पखांजूर में शिकायत दर्ज कराई गई,
इस मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने अपराध क्रमांक 109/2025 के तहत धारा 64, 64(2) बीएनएस और पॉक्सो एक्ट की धारा 4 के अंतर्गत केस दर्ज कर तत्काल जांच शुरु की, थाना प्रभारी के निर्देशन में पुलिस टीम ने आरोपी कंकन की सक्रियता से तलाश कर उसे हिरासत में लिया. पूछताछ में आरोपी कंकन ने जुर्म कबूल कर लिया. इसके बाद आरोपी कंकन मंडल को 5 अगस्त 2025 को विधिवत गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया गया. जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB