दीदी के घर जाने निकली नाबालिग को शादी का झांसा देकर अपहरण कर दुष्कर्म, मुख्य आरोपी नागेश समेत साथी गुलशन गिरफ्तार, बाइक जब्त
A minor girl who had gone to her sister's house was kidnapped and raped on the pretext of marriage. The main accused, Nagesh, and his accomplice, Gulshan, were arrested and their bike was seized.
जांजगीर-चांपा : जांजगीर-चांपा जिले में एक नाबालिग लड़की को शादी का झांसा देकर अपहरण किया गया. अपहरण करने के बाद लड़की से आरोपी ने दुष्कर्म किया. इस मामले में पुलिस ने फौरन कार्यवाही करते हुए आरोपी और जुर्म में मदद करने वाले साथी को गिरफ्तार कर लिया है. यह मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है.
मिली जानकारी के मुताबिक सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की अपनी दीदी के घर जाने की बात कहकर घर से निकली थी. लेकिन शाम तक वापस नहीं लौटी. परिजनों द्वारा तलाश के बाद भी जब कोई जानकारी नहीं मिली. तो अज्ञात आरोपी के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज किया गया.
पुलिस ने साइबर तकनीकी की मदद से अपहृता और आरोपी की लोकेशन रायगढ़ में ट्रेस की।पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पांडेय, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कश्यप और सीएसपी योगिताबाली खापर्डे के निर्देश पर टीम बनाकर फौरन कार्रवाई की गई.
घेराबंदी कर बालिका को नागेश सूर्यवंशी के कब्जे से सुरक्षित बरामद किया गया. पूछताछ में आरोपी ने शादी का झांसा देकर अनाचार करने और अपने दोस्त गुलशन टैगोर के साथ मिलकर मोटरसाइकिल से बालिका को भगाने की बात कबूल की.
पुलिस ने आरोपी के साथी को भी गिरफ्तार कर वारदात में इस्तेमाल मोटरसाइकिल जब्त कर ली है. दोनों आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है. पुलिस आगे की जांच में जुटी हुई है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



