शादी का झांसा देकर नाबालिग का अपहरण, जबरन बनाया कई बार शारीरिक संबंध, पुलिस ने आरोपी युवराज को गिरफ्तार कर भेजा जेल, लड़की सुरक्षित बरामद

A minor was kidnapped on the pretext of marriage and forced into sexual intercourse several times. The accused, Yuvraj, was arrested and sent to jail. The girl was recovered safely.

शादी का झांसा देकर नाबालिग का अपहरण, जबरन बनाया कई बार शारीरिक संबंध, पुलिस ने आरोपी युवराज को गिरफ्तार कर भेजा जेल, लड़की सुरक्षित बरामद

खैरागढ़ : खैरागढ़ जिला में नाबालिग लड़की को एक युवक ने प्रेम जाल मे फंसाकर, शादी का झांसा देकर, अपहरण कर लिया. आरोपी ने लगातार जबरन शारीरिक संबंध बनाकर बलात्कार किया. पुलिस ने इस मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.   
मिली जानकारी के मुताबिक प्रार्थी पुलिस थाना में रिपोर्ट दर्ज कराया कि उसकी नाबालिग बेटी को संदेही युवराज यादव के द्वारा बहला फुसलाकर शादी का झांसा देकर अपहरण कर ले गया है. इस रिपोर्ट पर थाना छुईखदान में अपराध क्रमांक 78/2026 धारा 137, (2) बीएनएस का जुर्म दर्ज कर मामला जांच मे लिया गया.
यग मामला गंभीर एवं नाबालिक बालिका से संबंधित होने से अपहृता और संदेही के पतासाजी के लिए फौरन टीम गठित किया गया. पुलिस टीम को मुखबीर से खबर मिली कि संदेही द्वारा पीड़िता को अपहरण कर हैदराबाद ले जाकर छुपा कर अपना साथ रखा है. मुखबीर की खबर के आधार पर पीड़िता और संदेही का पतासाजी के टीम हैदराबाद जाकर पता-तलाश करने पर नाबालिग लड़की को आरोपी युवराज यादव पिता अमिलाल यादव उम्र 23 साल निवासी ग्राम झुरानदी थाना छुईखदान के कब्जे से बरामद किया गया.
पीड़िता से पुछताछ कर डिटेल बयान लिया गया. लड़की बताई कि आरोपी युवराज यादव ने इसे नाबालिग जानते हुए अपने प्रेम जाल मे फंसाकर, शादी का झांसा देकर, अपहरण कर शारीरिक संबंध बनाकर बलात्कार किया गया है. और घटना दिनांक को भी भगाकर जबदस्ती कई बार शारीरिक संबंध बनाया.
इस मामले की जांच के दौरान मामले में धारा 64 (2) (ड), 96 बीएनएस और धारा 6 पाक्सो एक्ट का प्रसार कर आरोपी युवराज यादव को विधिवत गिरफ्तार किया गया. आरोपी को न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेजा गया.
आरोपी
आरोपी युवराज यादव पिता अमिलाल यादव उम्र 23 निवासी ग्राम झुरानदी थाना छुईखदान
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t