डोनाल्ड ट्रंप की मौजूदगी में व्हाइट हाउस के बाहर ताबड़तोड़ फायरिंग, आरोपी ढेर, हमलावर की तस्वीर आई सामने, इरान से करेंगे समझौता, खुलेगा होर्मुज़

Firing outside the White House in Donald Trump's presence, suspect killed, photo of attacker surfaced, agreement with Iran, Strait of Hormuz to be opened

डोनाल्ड ट्रंप की मौजूदगी में व्हाइट हाउस के बाहर ताबड़तोड़ फायरिंग, आरोपी ढेर, हमलावर की तस्वीर आई सामने, इरान से करेंगे समझौता, खुलेगा होर्मुज़

वॉशिंगटन : अमेरिका की राजधानी वॉशिंगटन में शनिवार शाम उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब व्हाइट हाउस के पास अचानक गोलियां चलने लगीं। शाम करीब 6 बजे 17th स्ट्रीट और पेनसिल्वेनिया एवेन्यू इलाके में तैनात सुरक्षा एजेंसियों को पहले तो लगा कि शायद कोई सामान्य विवाद हुआ है. लेकिन कुछ ही सेकेंड में मामला बेहद गंभीर हो गया.
चश्मदीदों के मुताबिक एक शख्स बैग लेकर सीक्रेट सर्विस चेकपॉइंट की तरफ बढ़ा. वहां मौजूद अधिकारियों को कुछ समझ आता उससे पहले ही उसने बैग से पिस्तौल निकाली और फायरिंग शुरू कर दी. गोली चलते ही इलाके में भगदड़ मच गई और सुरक्षाकर्मियों ने तुरंत मोर्चा संभाल लिया.
हमलावर गोली लगने के बाद घायल, अस्पताल के रास्ते पर मौत
सीक्रेट सर्विस के एजेंट्स ने जवाबी कार्रवाई करते हुए हमलावर पर गोलियां चलाईं. शख्स गंभीर रूप से घायल हो गया. उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई. बाद में उसकी पहचान नेसिर बेस्ट उम्र 21 साल के तौर पर हुई, जो मैरिलैंड का रहने वाला था.
फायरिंग के दौरान एक आम नागरिक भी घायल हुआ. हालांकि अधिकारियों ने अभी तक यह साफ नहीं किया है कि उसे गोली हमलावर की तरफ से लगी या जवाबी कार्रवाई के दौरान घायल हुआ. एक सीक्रेट सर्विस एजेंट को भी एहतियात के तौर पर अस्पताल ले जाया गया.
राष्ट्रपति ट्रंप व्हाइट हाउस में मौजूद थे
घटना के समय अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप व्हाइट हाउस के अंदर मौजूद थे. सुरक्षा एजेंसियों ने तुरंत पूरे इलाके को लॉकडाउन कर दिया. हालांकि अधिकारियों ने साफ किया कि हमलावर व्हाइट हाउस की मुख्य सुरक्षा सीमा तक पहुंच ही नहीं पाया और ट्रंप पूरी तरह सुरक्षित रहे.
सुरक्षाबलों की रडार पर पहले भी था शख्स
जांच में सामने आया है कि नेसिर बेस्ट पहले भी कई बार सुरक्षा एजेंसियों के रडार पर आ चुका था. जून 2025 में उसे सीक्रेट सर्विस एजेंटों को धमकी देने के आरोप में हिरासत में लिया गया था. इसके बाद जुलाई 2025 में वह एक प्रतिबंधित इलाके में घुसने की कोशिश करते हुए पकड़ा गया था. अधिकारियों का कहना है कि युवक मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं से पीड़ित था.
गोलीबारी के बाद इलाके में तनाव बना हुआ है. चश्मदीदों ने लगातार गोलियों की आवाज सुनने की बात कही. हमलावर ने कम से कम 20-25 राउंड फायरिंग की. हालांकि लोकल मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो कम से कम तीन राउंड फायरिंग की गई थी. शख्स को मानसिक रूप से बीमार बताया जा रहा है लेकिन उसने क्यों फायरिंग की इसकी जांच चल रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ समझौता ''काफ़ी हद तक तय" हो चुका है. इसका ब्योरा जल्द बताया जाएगा. उन्होंने कहा कि इस समझौते में होर्मुज़ स्ट्रेट को फिर से खोलना भी शामिल होगा. हालांकि उन्होंने इसके बारे में ज़्यादा जानकारी नहीं दी.
इससे पहले ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बक़ाई ने सरकारी टीवी से कहा कि अमेरिका और ईरान के रुख़ में कुछ नरमी आई है. लेकिन उन्होंने चेतावनी दी कि इसका मतलब यह नहीं है कि मुख्य मुद्दों पर सहमति बन गई है. उन्होंने अमेरिका पर "विरोधाभासी बयान" देने का आरोप भी लगाया.
सोशल मीडिया पर ट्रंप ने कहा कि उनकी सऊदी अरब, संयुक्त अरब अमीरात, क़तर और अन्य देशों के नेताओं से 'शांति से जुड़े एक सहमति पत्र' पर बहुत अच्छी बातचीत हुई. ट्रंप ने लिखा, ''अमेरिका, ईरान और अन्य संबंधित देशों के बीच समझौते पर काफ़ी हद तक बातचीत पूरी हो चुकी है.अब इसे सिर्फ़ अंतिम रूप दिया जाना बाकी है."
उन्होंने यह भी कहा कि शनिवार को उनकी इसराइल के प्रधानमंत्री बिन्यामिन नेतन्याहू से फ़ोन पर बात हुई, जो "बहुत अच्छी" रही. हालांकि ट्रंप ने समझौते के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं दी, लेकिन उन्होंने कहा कि कोई भी समझौता ईरान को परमाणु हथियार हासिल करने से "पूरी तरह रोकेगा."
अमेरिका और इसराइल ने 28 फरवरी को ईरान पर बड़े पैमाने पर हमले किए थे, जिसके बाद पूरे मध्य पूर्व में तनाव फैल गया था. जवाब में ईरान ने इसराइल और खाड़ी क्षेत्र में अमेरिका के सहयोगी देशों पर हमले किए. अप्रैल की शुरुआत में ईरान में युद्धविराम पर सहमति बनी थी. इसके बाद से अमेरिका और ईरान के बीच लंबे समय के शांति समझौते को लेकर बातचीत चल रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t