अनाथ आश्रम के नाम पर हो रही चंदा उगाही, दस्तावेज और संस्थान दोनों फर्जी, दो महिला व एक युवक गिरफ्तार, बड़े फर्जीवाड़े को दे सकते थे अंजाम

Fund raising is being done in the name of orphanage both the documents and the institution are fake two women and a young man arrested could have perpetrated a big fraud

अनाथ आश्रम के नाम पर हो रही चंदा उगाही, दस्तावेज और संस्थान दोनों फर्जी, दो महिला व एक युवक गिरफ्तार, बड़े फर्जीवाड़े को दे सकते थे अंजाम

कोरबा : मध्यप्रदेश में चल रहे एक अनाथ आश्रम की बात बताकर लोगों से चंदा मांगने वाले दो महिलाओं और एक पुरुष को पुलिस ने पकड़ा. जांच में संस्थान फर्जी पाए जाने पर पुलिस ने तीनों के खिलाफ कार्रवाई की.
बताया जा रहा है कि एसईसीएल की मानिकपुर चौकी क्षेत्र में दो महिलाएं और एक पुरुष अनाथ आश्रम का कागज दिखाकर लोगों से चंदा मांग रहे थे. तीनों जेपी कालोनी के आसपास स्थित मकानों में जा रहे थे. इस बीच कुछ लोगों को इन पर शक हुआ. कुछ लोगों ने बिना चंदा दिए तीनों को लौटा दिया तो कुछ ने अपनी स्वेच्छा से कुछ पैसे दिए.
इसी बीच पुलिस को भी इस मामले की जानकारी मिली. पुलिस ने संबंधित अनाथ आश्रम के दस्तावेज और उस पर लिखे पते पर संपर्क करने की कोशिश की. इसके लिए मोबाइल नंबर का इस्तेमाल किया. मगर जांच में संस्थान फर्जी पाया गया. पुलिस ने तीनों को पकड़ लिया.
पुलिस का कहना है कि घटना को लेकर छानबीन की जा रही है. पूछताछ में तीनों ने कई महत्वपूर्ण जानकारियां दी है. इसके आधार पर आगे की कार्रवाई होगी. गिरोह अक्सर छत्तीसगढ़ आता है.
मिली जानकारी के मुताबिक तीनों जेपी कॉलोनी के मकानों में घूम घूमकर चंदा मांग रहे थे. दो महिला व एक पुरुष उज्जैन में संचालित अनाथ आश्रम के नाम पर चंदा मांग रहे थे. पूछताछ के दौरान कई तरह के बातें सामने आई है. तीनों ने अपना ठिकाना एमपी के गुना में होने की जानकारी दी है. और एक गिरोह के साथ काम करने की बात भी कबुल की है. यह बात भी पता चला है कि उनके पास जो दस्तावेज हैं और वो जिस संस्थान के लिए काम करते हैं वो फर्जी है. कहीं न कहीं उनके द्वारा किसी बड़ी वारदात को अंजाम दिया जा सकता था. फिलहाल पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर लिया है और पूछताछ के बाद कार्रवाई करने की बात कही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb