जमीन विवाद में भतीजे को लोहे के बसूला से मारा, इलाज के दौरान मौत, पुलिस ने आरोपी 60 साल के बुजुर्ग चाचा को गिरफ्तार कर भेजा जेल

Nephew was hit with an iron axe in a land dispute, died during treatment, police arrested the accused 60-year-old uncle and sent him to jail

जमीन विवाद में भतीजे को लोहे के बसूला से मारा, इलाज के दौरान मौत, पुलिस ने आरोपी 60 साल के बुजुर्ग चाचा को गिरफ्तार कर भेजा जेल

रायगढ़ : रायगढ़ जिले में थाना लैलूंगा क्षेत्र अंतर्गत सोनाजोरी में जमीन हिस्सा बटवारा को लेकर रामसाय खलखो उम्र 60 साल ने अपने भाई के लड़के ईश्वर खलखो उम्र 32 साल पर बसूला से वार कर गंभीर रुप से घायल कर दिया था. आहत को इलाज के लिए सीएचसी लैलूंगा में भर्ती कराया गया था. जहां आहत ने दम तोड़ दिया. लैलूंगा पुलिस ने आरोपित रामसाय खलखो को गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा गया है.
मिली जानकारी के मुताबिक 14 फरवरी 25 के शाम टीआई लैलूंगा राजेश जांगड़े को ग्राम सोनाजोरी जोटोपारा में मारपीट की खबर मिली. थाना प्रभारी द्वारा तत्काल थाने से स्टाफ ग्राम सोनाजोरी भेजा गया. जहां आहत ईश्वर खलखो की पत्नी तारा खलखो उम्र 20 साल ने बताया कि इसके पति और उसके बडे़ पिता रामसाय खलखो का समलाती जमीन सोनाजोरी में है.दोनों का हिस्सा बटवांरा हो चुका है. पति ईश्वर खलखो और बडे़ पिता रामसाय खलखो का जमीन हिस्सा बटवांरा को लेकर हमेशा विवाद होता रहता था. बडे़ पिता रामसाय खलखो हमारे कोलाबाडी में लगे कर्रा बांस पौधा को मेरे हिस्से का है. जमीन बटवांरा नहीं दुंगा कहकर लोहे का धारदार बसूला को लेकर आया और गाली गलौच कर पति ईश्वर खलखो के सिर पर मारा. जिससे सिर में चोंट लगने से काफी खून निकला और ईश्वर बेहोश हो गया था. आहत ईश्वर खलखो को ईलाज के लिये CHC लैलूंगा ले जाकर भर्ती कराया गया.
घटना की रिपोर्ट पर थाना लैलूंगा में हत्या का प्रयास का मामला अप.क्र. 48/2025 धारा 109 BNS के तहत कायम कर पुलिस ने आरोपी रामसाय खलखो पिता सुकरु खलखो उम्र 60 साल निवासी जोटोपारा सोनाजोरी, थाना लैलूंगा, को हिरासत में लिया.
आरोपी ने पूछताछ में जुर्म कबूल किया है. जिससे वारदात में इस्तेमाल धारदार लोहे का बसूला, घटना समय पहने कपड़े आदि जप्त कर रिमांड बाद जेल दाखिल किया गया है. वहीं आहत के इलाज दौरान मौत की खबर पर मामले में धारा 103(1) BNS जोड़ा गया. आगे की कार्रवाई जारी है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI