रायपुर में देर रात दो कारोबारी भाइयों पर चाकू से जानलेवा हमला, दोनों भाई घायल, चाकूबाजी के दो मामलों से दहशत का माहौल

Two businessmen brothers were attacked with a knife late at night in the AIIMS Residency complex in Raipur, injuring both brothers, creating panic in the area.

रायपुर में देर रात दो कारोबारी भाइयों पर चाकू से जानलेवा हमला, दोनों भाई घायल, चाकूबाजी के दो मामलों से दहशत का माहौल

रायपुर : कबीर नगर इलाके में देर रात हुई एक घटना ने कानून-व्यवस्था की पोल खोलकर रख दी है. एम्स रेसीडेंसी परिसर में दो कारोबारी भाइयों पर चाकू से जानलेवा हमला किया गया. इस अचानक हुई घटना से पूरे इलाके में दहशत का माहौल बन गया है. हमले में दोनों भाई गंभीर रुप से घायल हो गए, जिन्हें फौरन अस्पताल में भर्ती कराया गया.
मिली जानकारी के मुताबिक कपड़े के कारोबारी आकाश सखूजा शनिवार रात करीब 10 बजे अपने दोस्तों के साथ एक जन्मदिन समारोह में शामिल होने गए थे. इसी दौरान कुछ युवक उनकी दुकान पर पहुंचे और वहां मौजूद कर्मचारी के साथ बदसलूकी करने लगे.
आरोप है कि युवकों ने कर्मचारी को धमकाया और हंगामा किया. घबराए कर्मचारी ने फौरन फोन पर आकाश को खबर किया. खबर मिलने पर आकाश विवाद को सुलझाने के लिए मौके पर पहुंचे. लेकिन बातचीत के बजाय युवक और उग्र हो गए. चश्मदीदों के मुताबिक कुछ समय बाद आरोपी एम्स रेसीडेंसी परिसर में पहुंचे और आकाश के साथ गाली-गलौच करने लगे. विवाद बढ़ने पर आरोपियों ने चाकू निकालकर आकाश पर हमला कर दिया. आकाश को बचाने के लिए उनके भाई विशाल ने बीच-बचाव किया. लेकिन हमलावरों ने उन पर भी ताबड़तोड़ वार किया. दोनों भाइयों को गंभीर चोटें आई हैं.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t

रायपुर में दुसरा मामला, तीन लोग गंभीर रुप से घायल
रायपुर : पुरानी बस्ती थाना इलाके के पहाड़ी तालाब में रविवार रात कुछ युवकों के बीच चाकूबाजी हुई है. वारदात से इलाके में दहशत का माहौल बन गया. वहीं पार्षद सरिता दुबे ने मामले में पुलिस पर कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाया है.
मिली जानकारी के मुताबिक रविवार रात 8 से 9 बजे के बीच किसी बात को लेकर कुछ युवकों के बीच विवाद शुरु हुआ. देखते ही देखते एक युवक ने अपने पास रखे धारदार चाकू से हमला कर दिया. घटना से जुड़ा सीसीटीवी फुटेज सामने आया है. जिसमें कुछ युवक सड़क पर गिरते हुए भाग रहे हैं. एक युवक हाथ में बेल्ट लेकर दौड़ते दिखाई दे रहा है. तलाब परिसर और सड़क पर खून के निशान हैं.
सूत्रों ने बताया कि तालाब परिसर में एक युवक द्वारा बीयर पीने को लेकर विवाद की शुरुआत हुई. वहां मौजूद युवकों ने उसे मना किया. जिस पर कहासुनी शुरु हो गई. देखते ही देखते मामला गाली-गलौच और मारपीट तक पहुंच गया. विवाद बढ़ने पर एक युवक ने अपने पास रखे चाकू से हमला कर दिया. घटना के बाद तालाब किनारे और सीढ़ियों पर खून के निशान फैल गए. मामला दो गुटों के बीच का नहीं, बल्कि रोजाना वहां बैठने वाले युवकों के आपसी विवाद का है. हमले में तीन लोग गंभीर रुप से घायल हुए हैं. किसी के सीने तो किसी के पेट में गंभीर चोटें आई हैं. जबकि एक युवक को बाएं हाथ में गहरी चोट लगी है.
वार्ड पार्षद सरिता दुबे का कहना है कि रविवार को रात 8 बजे इसी तालाब के किनारे जिस साइड की बिजली बंद रहती है. वहां नशेड़ी युवकों में आपसी विवाद के बाद जमकर मारपीट और चाकूबाजी हुई. मारपीट की सूचना डॉयल 112 को दी गई. आधे घंटे बाद भी कोई प्रतिक्रिया नहीं मिलने पर दोबारा डीडीनगर थाना और पुरानीबस्ती थाने से संपर्क किया गया. एक और कॉल के बाद पुलिस गाड़ी तालाब किनारे खड़ी हुई. उनका आरोप है कि पुलिस के सामने युवा गालीगलौज, मारपीट करते हुए तलवार और लाठियां लहराते भाग रहे थे. तालाब के किनारे पाथवे और सीढ़ियों पर बिखरे हुए खून और जूते-चप्पल को देखा जा सकता है
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t