BJP विधायक पर फिर लगे रेप के आरोप, पीड़िता बोली-विधानसभा के अंदर किया दुष्कर्म, दी जान से मारने की धमकी, पुलिस की हिरासत में MLA
BJP MLA again accused of rape victim said raped inside the assembly threatened to kill MLA in police custody
कर्नाटक में बीजेपी विधायक एन मुनिरत्ना नायडू की मुश्किलें थमने का नाम नहीं ले रही हैं. कर्नाटक के बीजेपी विधायक मुनिरत्ना के खिलाफ एक और महिला ने दुष्कर्म का आरोप लगाया है. इससे पहले उन पर एक महिला दुष्कर्म का आरोप लगा चुकी है. एन मुनिरत्ना नायडू कर्नाटक के आरआर नगर विधानसभा से विधायक हैं.
महिला ने कहा कि विधायक मुनिरत्ना ने विधानसभा और सरकारी कार के अंदर उसके साथ बलात्कार किया. पुलिस के मुताबिक महिला ने अपनी शिकायत में बताया कि विधायक मुनिरत्ना ने कई बार उसके साथ बलात्कार किया. बता दें कि वे पहले ही रेप और हनी ट्रैप के केस में हिरासत में थे. अब उन्हें एसआईटी की हिरासत में लिया गया है.
भाजपा विधायक ने किया सभी आरोपों से इंकार
मुनिरत्न को 24 सितंबर की रात को बेंगलुरु सेंट्रल जेल से सीआईडी कार्यालय में स्थानांतरित कर दिया गया था. 25 सितंबर से उनसे कई बार पूछताछ की जा चुकी है. हालांकि, भाजपा विधायक ने सभी आरोपों से इंकार कर कहा कि ये झूठे हैं. पुलिस जल्द ही मुनिरत्न को पोटेंसी टेस्ट के लिए बॉरिंग अस्पताल ले जाएगी.
लापता फोन पर भी ध्यान है केंद्रित
एसआईटी मुनिरत्ना के लापता मोबाइल फोन पर भी ध्यान केंद्रित कर रही है. जिसके बारे में विधायक का दावा है कि वह कोलार के पास खो गया था. टीम ने फोन का आईएमईआई नंबर हासिल कर लिया है और उसका पता लगाने की कोशिश कर रही है. क्योंकि पीड़िता ने आरोप लगाया है कि मुनिरत्ना ने उस फोन से वीडियो कॉल की थी.
SC/ST मामले में मुनिरत्न 3 दिन से जेल में थे बंद
बीजेपी विधायक एन मुनिरत्ना उम्र 60 साल को परप्पना अग्रहारा जेल से रेप और हनी ट्रैप के केस में बाहर आते ही गिरफ्तार कर लिया गया. मुनिरत्ना अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति (एससी/एसटी) मामले के सिलसिले में तीन दिन से जेल में बंद थे.
महिला ने आरोप लगाया है कि मुनिरत्ना ने विकासा सौधामें अपने कार्यालय के अंदर उसके साथ रेप किया. शिकायत में कहा गया है कि पहले महिला को विधायक के मत्यालनगर में स्थित उनके गोदाम ले जाया गया. जहां उसके साथ कथित रुप से रेप की वारदात को अंजाम दिया गया. महिला ने यह भी आरोप लगाया कि घटना का वीडियो भी रिकॉर्ड किया और धमकी दी कि मामले का खुलासा किया तो अच्छा नहीं होगा.
महिला ने पुलिस से शिकायत में कहा कि आरोपी विधायक ने उसका एक पूर्व पार्षद को हनी ट्रैप में फंसाने के लिए भी इस्तेमाल किया. वहीं घटना के सामने आने के बाद प्रदेशभर में हड़कंप की स्थिति है. मामले की गंभीरता को देखते हुए राज्य सरकार ने एसआईटी जांच का आदेश दिया है. एसआईटी दल ने केस को अपने हाथों में ले लिया है और जांच की जा रही है.
वहीं कांग्रेस के नेताओं ने विधानसभा परिसर के विकासा सौधा गेट पर शुद्धिकरण के लिए अनुष्ठान किया है. इस दौरान कांग्रेस के बड़े नेता मनोहर भी मौजूद रहे, जिसे पुलिस ने हिरासत में लिया. मनोहर का आरोप है कि महिला को विकासा सौधा में अपराध स्थल के निरीक्षण के लिए लाया गया था और कांग्रेस नेताओं को सुद्धिकरण करने से रोका गया. मनोहर ने कहा कि भाजपा को विरोध करने की अनुमति दी जा रही है. लेकिन हम लोगों को विकासा सौधा को शुद्ध करने की अनुमति नहीं दी जा रही है.
पहले भी मर्यादाएं हो चुकी हैं तार-तार
इससे पहले 2012 में बीजेपी सरकार के दो मंत्री लक्ष्मण सावदी और सीसी पाटिल मोबाइल में पोर्न देखते हुए कैमरे में कैद हुए थे. 2023 में भी त्रिपुरा विधानसभा सत्र की कार्यवाही के दौरान बीजेपी विधयक जादब लाल नाथ मोबाइल में पोर्न देखते हुए पकड़े गए थे. इसके बाद पार्टी ने उन्हें बर्खास्त कर दिया था.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb



