बीमा राशि हड़पने फर्जीवाड़ा, ट्रक बेचकर चोरी की रिपोर्ट, नागपुर में मिला वाहन, पुलिस ने दो बेटों समेत पिता को किया गिरफ्तार, एक फरार
Fraudulently siphoning insurance money, truck sold and reported stolen, vehicle found in Nagpur, police arrest father and two sons, one absconding
बालोद : छत्तीसगढ़ के बालोद जिले के डौंडी थाना क्षेत्र से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. जहां ट्रक की किस्त नहीं चुका पाने पर ट्रक मालिकों ने बीमा राशि हड़पने के इरादे से चोरी की झूठी कहानी रच डाली. हालांकि पुलिस की सतर्क जांच ने पूरे फर्जीवाड़े का पर्दाफाश कर दिया.
मिली जानकारी के मुताबिक ट्रक मालिक नरेंद्र जायसवाल और मनेंद्र जायसवाल ने ट्रक नम्बर CG 21 J 7111 खरीदने के बाद उसकी किस्तें चुकाना बंद कर दिया था. आर्थिक दबाव में आकर दोनों ने ट्रक चोरी होने की झूठी रिपोर्ट डौंडी थाने में दर्ज करवाई। ताकि बीमा क्लेम की राशि हासिल की जा सके.
नागपुर के एक ट्रांसपोर्टर को ट्रक बेच दिया गया. इस मामले की जांच के दौरान पुलिस को अहम सुराग मिले. जिससे पता चला कि कथित तौर पर चोरी हुआ ट्रक वास्तव में नागपुर के एक ट्रांसपोर्टर को बेच दिया गया था. इसके बाद पुलिस ट्रक को नागपुर से जप्त कर डौंडी थाना ले आई.
गिरफ्तारी और कार्रवाईइस मामले में पुलिस ने फर्जी रिपोर्ट और धोखाधड़ी से जुड़े तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया. व, इस गिरोह से जुड़ा एक अन्य आरोपी फिलहाल फरार है. जिसकी तलाश जारी है.
आरोपी
नरेंद्र जायसवाल उम्र 39 साल
मनेंद्र जायसवाल उम्र 34 साल
लखन लाल जायसवाल उम्र 71 साल
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



