ज्योतिषाचार्य अशोक खरात गिरफ्तार, पुलिस को मिली पेन ड्राइव, 58 महिलाओं के अश्लील वीडियो बरामद, 150 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति जब्त

Astrologer Ashok Kharat arrested; police recover pen drive containing pornographic videos of 58 women; property worth over Rs 150 crore seized

ज्योतिषाचार्य अशोक खरात गिरफ्तार, पुलिस को मिली पेन ड्राइव, 58 महिलाओं के अश्लील वीडियो बरामद, 150 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति जब्त

नासिक : जिस हाथ की लकीरों में लोग अपना भविष्य तलाशने आए थे. उसी हाथ ने दर्जनों महिलाओं की तकदीर में कभी न मिटने वाला अंधेरा लिख दिया. खुद को दैवीय शक्तियों का स्वामी बताने वाला नासिक का ज्योतिषाचार्य अशोक खरात उर्फ कैप्टन दरअसल एक शातिर शिकारी निकला खरात पर तीन साल से ज्यादा समय तक एक महिला से बार-बार रेप करने का आरोप है. पुलिस ने 150 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति जब्त की है. आरोपों में रेप, ब्लैकमेलिंग और वित्तीय अपराध शामिल हैं. सरकारवाड़ा पुलिस स्टेशन में 35 वर्षीय महिला के साथ दुष्कर्म का मामला दर्ज है. 
एक और मामला शिरडी से सामने आया है, जहां एक महिला ने शिकायत दर्ज कराई कि उसे सिन्नर स्थित 'ईशान्याश्वर मंदिर ट्रस्ट' के अध्यक्ष अशोक खरात के ऑफिस से जुड़े फोन नंबर से आपत्तिजनक तस्वीर भेजी गई और वायरल करने की धमकी देकर पैसे मांगे गए. इस मामले में आरोपी के ऑफिस से जुड़े कर्मचारी नीरज जाधव का नाम सामने आया है. पुलिस जांच कर रही है कि क्या यह अकेले नीरज जाधव की कार्रवाई थी या इसके पीछे कोई बड़ा नेटवर्क काम कर रहा था.
पुलिस की छापेमारी में खरात के घर से एक पिस्टल, कारतूस और करीब साढ़े छह लाख रुपये नकद बरामद हुए. जांच में सामने आया कि पिछले 15 सालों में अशोक खरात ने भारी संपत्ति अर्जित की है. पुलिस का अनुमान है कि उनकी कुल संपत्ति करीब 150 से 200 करोड़ रुपये के बीच है.
पुलिस की SIT द्वारा की गई जांच में जो खुलासे हुए हैं. वे किसी फिल्मी थ्रिलर से भी ज्यादा भयानक और रोंगटे खड़े कर देने वाले हैं. कनाडा कॉर्नर स्थित उसके आलीशान दफ्तर से लेकर सिन्नर के गुप्त फार्म हाउस तक, खरात ने महिलाओं को फंसाने के लिए एक तीन लेयर का जाल बिछा रखा था.
कैसे महिलाओं को बनाता था शिकार?
महाराष्ट्र पुलिस द्वारा दर्ज FIR के मुताबिक अशोक खरात महिला को नासिक के पॉश कनाडा कॉर्नर इलाके में स्थित अपने दफ्तर में बुलाता था. वह दावा करता था कि उसकी भविष्यवाणियों के मुताबिक महिला के पति की जान को खतरा है. ये सुनकर महिलाएं उसके जाल में फंस जाती थीं. आरोप है कि वह महिलाओं को नशीला पदार्थ मिलाकर ड्रिंक देता था और फिर उनके साथ रेप करता था. पुलिस ने बताया कि खरात कथित तौर पर अपनी भविष्यवाणियों और धमकियों का इस्तेमाल कर महिला को डराता-धमकाता भी था.
विश्वास का दिखावा और रसूख का डर
खरात से पिछले कुछ सालों में महाराष्ट्र की राजनीति के कई नेता मिलने आते रहे हैं. इसका फायदा खरात ने अपना रसूख बढ़ाने के लिए किया. खरात का पहला हथियार था-दिखावा. वह बड़े राजनेताओं और रसूखदार हस्तियों के साथ अपनी तस्वीरें दिखाकर पीड़ितों के मन में यह विश्वास पैदा करता था कि वह कानून और समाज से ऊपर है. दुखी और पारिवारिक कलह से जूझ रही महिलाएं जब उसके पास समाधान के लिए पहुंचतीं, तो वह उनके दिमाग से खेलकर उन्हें यह भरोसा दिला देता था कि उनकी हर समस्या की चाबी सिर्फ उसके पास है.
जब कोई महिला पूरी तरह उसके प्रभाव में आ जाती, तो वह शुद्धिकरण या विशेष अनुष्ठान का बहाना बनाता. पीड़ितों के बयानों के मुताबिक वह उन्हें नशीला पदार्थ मिला हुआ प्रसाद या पानी पिला देता था. इसके बाद वह सम्मोहन की तकनीक का इस्तेमाल कर उन्हें बेसुध कर देता था. इसी बेहोशी की हालत में वह महिलाओं के साथ घिनौनी हरकतें करता और अपने केबिन में लगे गुप्त कैमरों से उनकी आपत्तिजनक वीडियो रिकॉर्ड कर लेता था.
गुनाह यहीं नहीं रुकता था. एक बार वीडियो रिकॉर्ड होने के बाद, खरात का असली चेहरा सामने आता. वह उन्हीं वीडियो के जरिए महिलाओं को समाज में बदनाम करने की धमकी देता और उन्हें बार-बार शारीरिक और आर्थिक शोषण के लिए मजबूर करता. पुलिस को मिली पेन ड्राइव में दर्ज 58 वीडियो इस बात की गवाही दे रहे हैं कि यह सिलसिला सालों से चल रहा था. पेनड्राइव में मौजूद कई अन्य वीडियो में खरत को राजनेताओं और जानी-मानी हस्तियों के साथ बातचीत करते हुए दिखाया गया है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB