स्कूल परिसर में शिक्षक-शिक्षिका का आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, ग्रामीणों ने की सख्त कार्रवाई की मांग, DEO- जांच के आदेश जारी

An objectionable video of a teacher on the school premises has gone viral on social media; villagers have demanded strict action, and the DEO has ordered an inquiry.

स्कूल परिसर में शिक्षक-शिक्षिका का आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, ग्रामीणों ने की सख्त कार्रवाई की मांग, DEO- जांच के आदेश जारी

जांजगीर : छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले के नवागढ़ विकासखंड में पदस्थ एक शिक्षक और शिक्षिका से जुड़ा कथित वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने के बाद क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गया है. वीडियो को लेकर अभिभावकों, ग्रामीणों और विभिन्न सामाजिक संगठनों ने चिंता व्यक्त की है तथा मामले की निष्पक्ष जांच की मांग उठाई है.
मिली जानकारी के मुताबिक सोमवार को सोशल मीडिया के कई प्लेटफॉर्म पर एक वीडियो साझा किया गया. जिसमें एक शिक्षक और शिक्षिका के आपत्तिजनक स्थिति में होने का दावा किया जा रहा है. हालांकि अब तक प्रशासन या शिक्षा विभाग की तरफ़ से वीडियो की सत्यता की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है.
अभिभावकों ने जताई नाराजगी
घटना की खबर फैलते ही स्थानीय लोगों में नाराजगी देखी गई. ग्रामीणों का कहना है कि विद्यालय जैसे शैक्षणिक संस्थानों की गरिमा बनाए रखना जरुरी है और अगर आरोप सही पाए जाते हैं तो जिम्मेदार लोगों पर उचित कार्रवाई होनी चाहिए. अभिभावकों ने भी मामले को गंभीर बताते हुए कहा कि स्कूलों का वातावरण विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए महत्वपूर्ण होता है. ऐसे में किसी भी तरह की अनुचित गतिविधि के आरोपों की निष्पक्ष जांच जरूरी है. ताकि वास्तविक स्थिति सामने आ सके.
शिक्षा विभाग ने शुरु की जांच
इस बीच शिक्षा विभाग ने मामले को संज्ञान में लेते हुए प्रारंभिक स्तर पर जांच प्रक्रिया शुरू कर दी है. अधिकारियों का कहना है कि वायरल वीडियो की तकनीकी और तथ्यात्मक जांच के बाद ही किसी निष्कर्ष पर पहुंचा जाएगा. जांच पूरी होने तक किसी भी तरह की अटकलों से बचने की अपील की गई है.
जांच के बाद आरोपियों पर होगी कार्रवाई- DEO 
जिला शिक्षा अधिकारी ने बताया कि संबंधित वीडियो विभाग के संज्ञान में आया है और इसकी जांच कराई जा रही है. अगर जांच में वीडियो और उससे जुड़े दावे सच पाए जाते हैं. तो संबंधित कर्मचारियों के खिलाफ नियमानुसार अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t