बहन पर गन्दी नियत बनी हत्या की वजह, कत्ल कर लाश को ओवरब्रिज के नीचे छिपाने वाले आरोपी को पुलिस ने चंद घंटों में किया गिरफ्तार
Dirty intentions towards sister became the reason for murder police arrested the accused who murdered and hid the dead body under the overbridge within a few hours
बिलासपुर : सिरगिट्टी पुलिस ने ऑपरेशन प्रहार के तहत एक हत्या के आरोपी को चंद घंटों के भीतर गिरफ्तार कर बड़ी कामयाबी हासिल की. यह मामला तब सामने आया जब सिरगिट्टी ओवरब्रिज के पास रेलवे ट्रैक के किनारे झाड़ियों में एक युवक की लाश मिली. इस केस में पुलिस ने बारीकी से जांच करते हुए आरोपी अविनाश दास मानिकपुरी को गिरफ्तार किया. जिसने स्टील के शॉकप से वार कर संजय राजपूत नामक युवक की हत्या कर दी थी.
खबर मिलने पर मनोहर लाल वर्मा नामक व्यक्ति ने सिरगिट्टी थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई कि रेलवे ट्रैक के पास एक लाश पड़ी हुई है. थाना सिरगिट्टी ने मर्ग क्रमांक 73/2024 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरु की. एफएसएल टीम को बुलाकर घटनास्थल की जांच की गई. जहां मृतक की मौत संदिग्ध परिस्थिति में पाई गई. आसपास के लोगों से पूछताछ करने पर मृतक की पहचान संजय राजपूत उम्र 20 साल के रुप में हुई. जो सुलतानपुर, फरुकाबाद (उत्तर प्रदेश) का निवासी था. और पिछले 9-10 महीनों से सिरगिट्टी स्थित साई प्लास्टिक फैक्ट्री में काम कर रहा था.
घटनास्थल पर मृतक के पास कोई पहचान पत्र नहीं था. और उसकी मोटरसाइकिल भी गायब थी. जिससे पुलिस को शक हुआ. पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह ने मामले की गंभीरता को देखते हुए त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिया. थाना प्रभारी विजय चौधरी के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई और आसपास के सीसीटीवी फुटेज की जांच की गई.
जांच के दौरान पता चला कि मृतक संजय राजपूत को आखिरी बार अविनाश दास मानिकपुरी उम्र 20 साल के साथ देखा गया था. पुलिस ने अविनाश को हिरासत में लेकर पूछताछ की।.शुरुआत में आरोपी ने गोलमोल जवाब दिया. लेकिन जब पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की. तो उसने हत्या करने की बात कबूल किया.
आरोपी अविनाश ने बताया कि संजय राजपूत उसकी छोटी बहन पर गलत नजर रखता था. जिसके कारण उसने हत्या करने की योजना बनाई. घटना वाले दिन अविनाश ने संजय को शराब पिलाई और सिरगिट्टी ओवरब्रिज के नीचे रेलवे ट्रैक के पास ले जाकर पहले से छिपाए गए स्टील के शॉकप से वार कर उसकी हत्या कर दी. हत्या के बाद आरोपी ने मृतक की मोटरसाइकिल और मोबाइल लेकर घटनास्थल से फरार हो गया.
सिरगिट्टी पुलिस ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए आरोपी अविनाश को गिरफ्तार किया और मृतक की मोटरसाइकिल और मोबाइल बरामद कर लिया. आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया.
इस पूरे मामले में थाना प्रभारी विजय चौधरी, सउनि वीरेन्द्र सिंह नेताम, प्रधान आरक्षक मनोज राजपूत और अन्य पुलिसकर्मियों की अहम भूमिका रही.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb



