कोटा में तीन मंजिला इमारत ढही, दो की मौत, 13 घायल, हादसे का CCTV आया सामने, रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान जवान जख्मी

A three-story building collapsed in Kota, killing two and injuring 13. CCTV footage of the accident surfaced, and soldiers were injured during the rescue operation.

कोटा में तीन मंजिला इमारत ढही, दो की मौत, 13 घायल, हादसे का CCTV आया सामने, रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान जवान जख्मी

कोटा : राजस्थान के कोटा शहर के तलवंडी इलाके में शनिवार रात एक बड़ा हादसा हो गया. यहां एक तीन मंजिला इमारत अचानक भरभराकर ढह गई. इस इमारत के ग्राउंड फ्लोर पर एक रेस्टोरेंट चल रहा था. जहां उस वक्त ग्राहक और कर्मचारी मौजूद थे. हादसे में दो लोगों की मौत हो गई. जबकि कई लोग मलबे में दब गए.
मिली जानकारी के मुताबिक़ इमारत गिरने से पहले एक जोरदार धमाके जैसी आवाज आई जैसे पटाखे फूट रहे हों. इसके बाद पूरी इमारत गिर गई. मलबे के नीचे दबे लोगों की चीखें और पुकार सुनाई दे रही थीं. किसी का हाथ बाहर निकला हुआ था तो किसी का पैर.. लोग जोर-जोर से मदद मांग रहे थे-  ‘बचाओ-बचाओ’ की आवाजें गूंज रही थीं..
मृतकों में एक 20 वर्षीय कोचिंग स्टूडेंट आर्यन शामिल है. जो पश्चिम बंगाल का निवासी था. दूसरा मृतक की पहचान लक्ष्मण उम्र 15 साल के रुप में हुई है. अब तक मलबे से 15 लोगों को बाहर निकाला गया है. इनमें से दो की मौत हो चुकी है. 13 घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया. जिनमें से कुछ को प्राथमिक इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई. घायलों में रेस्टोरेंट के मालिक, कर्मचारी और ग्राहक शामिल हैं. रेस्क्यू के दौरान एक SDRF कर्मचारी रॉकी डेनियल भी घायल हो गए.
हादसे की खबर मिलते ही पुलिस, SDRF और प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंच गईं. रेस्क्यू ऑपरेशन देर रात तक चला. SDRF की टीम ने मशक्कत से मलबा हटाकर लोगों को बाहर निकाला. हादसे के वक़्त रेस्टोरेंट में 12-15 लोग मौजूद थे. प्रशासन ने बिना देरी के राहत का काम शुरु किया और टीमें अलर्ट पर रहीं.
शुरुआती जांच में पता चला है कि इमारत के पास एक पुरानी बिल्डिंग को तोड़ा जा रहा था. वहां ड्रिल मशीन और हैमर का इस्तेमाल हो रहा था. जिससे लगातार वाइब्रेशन हो रहा था. इससे इस इमारत की नींव कमजोर हो सकती है. इमारत निर्माणाधीन थी या बगल के काम से प्रभावित हुई. हालांकि असल वजह की जांच तकनीकी टीम कर रही है.
घायलों की पहचान सुदीता (30) निवासी कोटा, जबकि शालीन सुवास्या (25) निवासी कुन्हाड़ी, मोहम्मद जहांगीर (30) निवासी महावीर नगर, भूपेंद्र (40) निवासी रंगबाड़ी, पूरब मीणा (24) निवासी जय हिंद नगर, बोरखेड़ा, तलब निवासी सुभाष नगर, नावेद (20) निवासी सुभाष नगर, रेस्टारेंट मालिक मोहम्मद जहांगीर और मोहम्मद साबिर निवासी झारखंड के रूप में हुई. हादसे में रेस्क्यू टीम कर्मचारी रॉकी डेनियल भी घायल हो गए.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB