मुख्यमंत्री के गृह जिला में पहाड़ से टकराकर प्लेन क्रैश?, पायलट और को-पायलट की मौत!, जंगल में हर तरफ धुंआ, मची अफरा-तफरी, इलाके में दहशत का माहौल

A plane crashes into a mountain in the Chief Minister's home district, killing the pilot and co-pilot. Smoke blankets the forest floor, creating panic and an atmosphere of terror in the area.

मुख्यमंत्री के गृह जिला में पहाड़ से टकराकर प्लेन क्रैश?, पायलट और को-पायलट की मौत!, जंगल में हर तरफ धुंआ, मची अफरा-तफरी, इलाके में दहशत का माहौल

जशपुर : छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के गृह जिला जशपुर में में एक प्राइवेट विमान के पहाड़ से टकराने की खबर है. एक विमान पहाड़ से टकरा गया जिसके बाद धुएं का गुबार दिखाई देने लगा. हादसे की जानकारी मिलते ही एसपी और कलेक्टर समेत प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची. विमान में सवार दोनों पायलटों के मौत का भी दावा किया जा रहा है. हालांकि अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है.
शुरुआती जानकारी के मुताबिक़ विमान जमीन से करीब 30 फीट की कम ऊंचाई पर उड़ रहा था. तभी नारायणपुर के आरा पहाड़ में विमान टकरा गया. इस हादसे के बाद आरा पहाड़ से आग की लपटे उठती हुई नजर आईं. हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस प्रशासन और एसएसपी लाल उमेंद सिंह मौके के लिए रवाना हो गए. बता दें कि इस खबर को प्रशासन ने भ्रामक बताया है. अधिकारिक तौर पर इस हादसे की पुष्टि नहीं हो पाई है. 
स्थानीय ग्रामीणों के मुताबिक विमान नीचे उड़ान भरते हुए पेड़ों से टकराया और फिर पहाड़ से टकरा गया. टक्कर के बाद मौके से आग की लपटें और काले धुएं का गुबार उठता देखा गया. जिससे आसपास के गांवों में दहशत फैल गई. अभी तक यह साफ नहीं हो पाया कि इस प्राइवेट एयरक्राफ्ट में कुल कितने लोग सवार थे. पुलिस की टीमों को अभी तक किसी तरह का विमान हादसे का मलबा नहीं मिला है.
बताया जा रहा है कि घटनास्थल चारों तरफ से पहाड़ी से घिरा हुआ है. वहां तक पहुंचने में रेस्क्यू टीम को काफी दिक्कत हो रही है. हालांकि अभी तक घटना की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.
झारखंड में एयर एम्बुलेंस क्रैश में मारे गए थे 7 लोग
वहीं इससे पहले 23 फरवरी को झारखंड में रांची के पास भी एक एयर एम्बुलेंस क्रैश हो गया था. इस घटना में पायलट समेत सात लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक एयर एंबुलेंस 23 फरवरी की शाम को रांची से टेकऑफ के कुछ ही मिनट बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गया था. विमान एक बीचक्राफ्ट किंग एयर सी90ए, दिल्ली जा रहा था जिसमें एक गंभीर रूप से बीमार मरीज के साथ मेडिकल स्टाफ और क्रू सवार थे. इसमें सवार सभी सात व्यक्तियों की मौत हो गई थी. फिलहाल इस घटना की अभी भी जांच जारी है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t