औषधि निरीक्षकों ने 54 मेडिकल स्टोर का किया चेकिंग, दो में नहीं मिला रिकार्ड, दोनों फर्मों को कारण बताओ नोटिस जारी कर की गई निलंबन की कार्यवाही

Drug inspectors checked 54 medical stores records were not found in two suspension action was taken by issuing show cause notice to both the firms

औषधि निरीक्षकों ने 54 मेडिकल स्टोर का किया चेकिंग, दो में नहीं मिला रिकार्ड,  दोनों फर्मों को कारण बताओ नोटिस जारी कर की गई निलंबन की कार्यवाही

रायगढ़ : कलेक्टर कार्तिकेया गोयल के निर्देश पर खाद्य एवं औषधि प्रशासन रायगढ़ के औषधि निरीक्षकों द्वारा उनको आबंटित कार्यक्षेत्र अंतर्गत सम्पूर्ण जिले में स्थित मेडिकल स्टोरों का नियमित लगातार जांच और चेकिंग की कार्यवाही की जा रही है. जिसके अंतर्गत बीते अक्टूबर महीने में नियमित निरीक्षण के दौरान 54 मेडिकल स्टोर का निरीक्षण किया गया.
चेकिंग के दौरान रायगढ़ के अशर्फी देवी महिला चिकित्सालय के सामने ऑल इज वेल मेडिकल स्टोर और सावित्री नगर रायगढ़ स्थित खुशबु मेडिकल स्टोर में अनियमितता पाये जाने पर एनडीपीएस (नारकोटिक) दवाईयों के खरीदी-बिक्री बिल मांगे गए. दोनों मेडिकल स्टोर द्वारा एनडीपीएस दवाईयों के बिक्री के बिलों का रिकार्ड नियमानुसार नहीं पाया गया और एनडीपीएस दवाईयों को नियमानुसार नहीं बेचा गया.
जिसके फलस्वरूप अनियमितताओं की वजह से दोनों फर्मों को कारण बताओ सूचना पत्र जारी कर जवाब मांगा गया था. उनके द्वारा पेश जवाब से संतुष्ट न होने पर उक्त दोनों मेडिकल को 10 और 15 दिन के लिए निलंबन की कार्यवाही की गई और आइन्दा अनियमितताएं पाये जाने पर कड़ी कार्यवाही की चेतावनी भी दी गई.
औषधि प्रशासन द्वारा एनडीपीएस दवाईयों के विक्रय पर लगातार कड़ी नजर रखी जा रही है और खरीदी-बिक्री के बिलों का सत्यापन नियमित रुप से किया जा रहा है. ताकि नशीली दवाईयों के अनुचित खरीदी-बिक्री पर रोक लगाया जा सके.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI