रिश्ता तय होने के बाद बनाए शारीरिक संबंध, फिर मोबाईल में शादी से इंकार का भेजा मेसेज, लड़की ने कर ली खुदकुशी, आरोपी सलाखों के पीछे
After the relationship was fixed, he had physical relations, then sent a message on mobile refusing to marry, Kadki committed suicide, the accused is behind bars
रायगढ़ : रायगढ़ जिला की पुसौर पुलिस ने 20 साल की युवती को खुदकुशी के लिए उत्प्रेरित करने के मामले में आरोपी विवेक सुरेन (निवासी आमापाली, थाना उरगा, जिला कोरबा) को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है.
मिली जानकारी के मुताबिक 9 जून 2024 को पुसौर थाना क्षेत्र की युवती ने जहरीला पदार्थ सेवन कर खुदकुशी कर ली. इस बारे में थाना पुसौर में मर्ग क्रमांक 50/24 के तहत धारा 174 दंड प्रक्रिया संहिता के अंतर्गत जांच शुरु की गई.
मृतिका के परिजनों के बयान और पुलिस जांच से यह सामने आया कि युवती का विवेक सुरेन के साथ प्रेम संबंध था और दोनों की शादी तय हो चुकी थी. मई 2024 में युवती परिवारजनों के साथ कोरबा शादी में गई थी. जहां विवेक सुरेन से मुलाकात हुई. उसके बाद कई बार मिलने के साथ-साथ फोन पर बातचीत का सिलसिला चलता रहा. इस दौरान दोनों के बीच शारीरिक संबंध भी बने.
बाद में दोनों में अनबन हुई और विवेक ने शादी से इंकार करते हुए युवती को चेटिंग के जरिए जानकारी दी. विवेक के इस कदम से आहत होकर लड़की ने 9 जून 2024 को जहरीला पदार्थ खाकर अपनी जान दे दी.
पुलिस ने मर्ग जांच, पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फॉरेंसिक रिपोर्ट के आधार पर 26 जनवरी को विवेक सुरेन के खिलाफ धारा 306 भारतीय दंड संहिता के तहत मामला दर्ज कर लिया.
पुसौर थाना प्रभारी निरीक्षक रोहित बंजारे के नेतृत्व में पुलिस टीम कोरबा होकर आरोपी विवेक सुरेंद्र उम्र 20 साल को हिरासत में लिया गया. पूछताछ के बाद आरोपी का मोबाइल जब्त कर उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया. पुलिस द्वारा मामले में विस्तृत जांच जारी है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI



