गणेश विसर्जन के दौरान विवाद ने लिया खूनी रूप, बच्चों की लड़ाई में माता-पिता कूदे, सरपंच के पिता की हत्या, एक महिला समेत 3 के खिलाफ जुर्म दर्ज
Dispute turns bloody during Ganesh Visarjan; parents get involved in children's quarrel; Sarpanch's father killed; case registered against three individuals, including a woman.
जांजगीर-चांपा : जिले के पंतोरा चौकी क्षेत्र के गतवा गांव में गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान शुरू हुआ विवाद बाद में मारपीट में बदल गया. इस घटना में सरपंच के पिता जोत राम कश्यप की मौत हो गई. पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
मिली जानकारी के मुताबिक गणेश विसर्जन के दौरान नारायण कश्यप और राहुल कश्यप के बीच गाली-गलौज के बाद विवाद हुआ. राहुल ने इसकी जानकारी अपने पिता और गांव के सरपंच रोहित कश्यप को दी. रोहित बीच-बचाव करने पहुंचे. जिसके बाद उनके साथ भी मारपीट हुई.
इसके बाद रोहित और राहुल, जोत राम कश्यप के साथ बाइक से पंतोरा चौकी में शिकायत दर्ज कराने जा रहे थे. रास्ते में गांव के हाईस्कूल के पास शिव कश्यप, नारायण कश्यप, संजय कश्यप और सविता कश्यप मिले. वहां बातचीत के दौरान फिर विवाद बढ़ गया.
शिव कश्यप ने डंडे से हमला किया. जबकि नारायण और संजय कश्यप ने रोहित, राहुल और जोत राम के साथ मारपीट की. इस दौरान जोत राम को जमीन पर गिराकर उनके सिर और छाती पर हमला किया गया. गंभीर चोट लगने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई. रोहित और राहुल को भी चोटें आई हैं.
घटना की खबर मिलने के बाद पुलिस ने शिव कश्यप (पूर्व सरपंच) नारायण कश्यप, संजय कश्यप और सविता कश्यप के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है. पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है और मामले से जुड़े तथ्यों और परिस्थितियों की जानकारी जुटाई जा रही है.
ताजा खबर के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?



