गोलीकांड में घायल युवक की मौत, सरपंच चुनाव लड़ने की चाहत में एक लाख में दी उपसरंपच की सुपारी, 6 आरोपी गिरफ्तार, पिस्टल और जिंदा कारतूस बरामद

The youth injured in the firing died, in order to contest the Sarpanch election, he gave a contract of killing the Deputy Sarpanch for one lakh rupees, 6 accused arrested, pistol and live cartridges recovered

गोलीकांड में घायल युवक की मौत, सरपंच चुनाव लड़ने की चाहत में एक लाख में दी उपसरंपच की सुपारी, 6 आरोपी गिरफ्तार, पिस्टल और जिंदा कारतूस बरामद

कोरबा : कोरबा में पसान थानांतर्गत ग्राम पंचायत कुरथा बुढ़ापारा में हुए गोलीकांड का मामला पुजिस ने सुलझा लिया है. वारदात के सरगार सहित कुल 6 आरोपी पुलिस की पकड़ में आए है. इस घटना में कृष्णा पांडेय की मौत हो गई थी. पुलिस ने आरोपियों के पास से एक पिस्टल, दो मैग्जिन और 8 जिंदा कारतूस बरामद किया है.
कोरबा जिले में पसान थानांतर्गत कोरबी चौकी क्षेत्र के ग्राम कुरथा बुढ़ापारा में 6 जनवरी की रात हुए गोलीकांड का मामला पुलिस ने सुलझा लिया है. मामले में पुलिस ने कुल 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है.
राजनीतिक रंजिश की वजह से यह वारदात हुई. मामले का मुख्य आरोपी गजेंद्र सोरठे ने पंचायत के उपसरपंच रामकुमार मरकाम की हत्या के लिए रामकुमार और राजकुमार दो भाईयों को को सुपारी दी थी. गजेंद्र की भाभी पंचायत की सरपंच है. और इस बार के चुनाव में वह सरपंची का चुनाव लड़ना चाह रहा था. लेकिन उपसरपंच और रोजगार सहायक उसके राह में रोड़े अटका रहे थे. लिहाजा गजेंद्र ने इस घटना की साजिश रची.
उसने मोरगा निवासी विरेंद्र आर्मो को पिस्टल दिलाने की बात कही. विरेंद्र ने अपने ससुराल में रहने वाले बलिंदर रजवाड़े से 1 लाख रुपयों में पिस्टल, दो मैग्जिन और गोली दिलवाई। जिसके बाद उपसरपंच और रोजगार सहायक की हत्या करने की प्लान तैयार हुई. 6 जनवरी की रात रामकुमार और राजकुमार जंगल में घात लगाकर बैठ गए. इस दौरान मृतक कृष्णा पांडेय उपसरपंच की बाइक में बैठकर जा रहा था. तभी उन्होंने गोली चला दी. गोली उपसरपंच को लगने के बजाए कृष्णा को लग गई. जिससे कई दिनों तक इलाज चलने के बाद उसकी मौत हो गई.
गांव में रहने वाले शिव प्रसाद ने गजेंद्र को रामकुमार और राजकुमार से मिलवाया था. कई दिनों की जांच के बाद आखिरकार आरोपी पुलिस की पकड़ में आ गए. सभी को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI