डोनाल्ड ट्रम्प की करारी हार के बाद इजरायल में नेतन्याहू का सपना चकनाचूर, अरब पार्टी के समर्थन से गादी आइजनकोट का पीएम बनना तय
Following Donald Trump’s crushing defeat, Netanyahu’s dream in Israel lies shattered; Gadi Eizenkot is set to become Prime Minister with the support of an Arab party.
अमेरिका में हुए 2026 के मिडटर्म चुनावों में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की रिपब्लिकन पार्टी को करारी हार का सामना करना पड़ा है. डेमोक्रेटिक पार्टी ने अमेरिकी कांग्रेस (संसद) के दोनों सदनों—प्रतिनिधि सभा और सीनेट पर अपना नियंत्रण हासिल कर लिया. और अब इजरायल में हुए चुनाव में नेतन्याहू को हार का सामना करना पड़ा है. अब अरब पार्टियां आइजेनकोट को सरकार बनाने के लिए समर्थन देने को तैयार हो गई हैं. इस वजह से नेतन्याहू का पीएम बनने का सपना चकनाचूर हो गया है.
इजरायल में अरब पार्टी जॉइंट लिस्ट ने गादी आइजनकोट को समर्थन देने का ऐलान कर दिया है. इजराइल में नई सरकार के गठन की तस्वीर अब साफ हो गई है. गुरुवार को अरब पार्टी जॉइंट लिस्ट ने गादी आइजनकोट के रुप में अपना समर्थन देने का ऐलान कर दिया. जिसके बाद यशर पार्टी को बहुमत मिल गया है.
जॉइंट लिस्ट ने घोषणा किया कि वह गादी आइजनकोट का नाम अगले प्रधानमंत्री के रूप में राष्ट्रपति इसाक हर्जोग को रिकमेंड करेगी.
जॉइंट लिस्ट ने कहा कि आइजनकोट को चुनाव में ज्यादा समर्थन मिला है इसलिए नेतन्याहू के मुकाबले इस अंतर को बढ़ाना बहुत ज्यादा जरूरी है. जॉइंट लिस्ट के समर्थन के बाद आइजनकोट का देश के अगले प्रधानमंत्री के रूप में बनने का रास्ता साफ हो गया है.
बहुमत से ज्यादा सीटें हुईं आइजनकोट के पास
जॉइंट लिस्ट के समर्थन के बाद गादी आइजनकोट के पास 67 सांसदों का समर्थन हो गया है. जो कि बहुमत के आंकड़े से ज्यादा है. इजरायल की 120 सदस्यीय संसद (नेसेट) में सरकार बनाने के लिए बहुमत का आंकड़ा 61 सीटों का है.
नेतन्याहू की सत्ता से विदाई तय
इजरायल की सत्ता में अब परिवर्तन होने की तस्वीर दिखाई देने लगी है. लंबे समय से इजरायल के प्रधानमंत्री रहे बेंजामिन नेतन्याहू की पार्टी अब सत्ता से बाहर जा सकती है. बेंजामिन नेतन्याहू के पक्ष में 46 सांसदों ने सिफारिश की है. नेतन्याहू 2022 से लगातार प्रधानमंत्री थे. उससे पहले भी वह दो बार इजरायल के प्रधानमंत्री रह चुके हैं.
नेतन्याहू की समर्थक पार्टी भी करेगी किनारा?
नेतन्याहू के गुट के पास 53 सीटें हैं, लेकिन हो सकता है कि उन्हें अपने सभी सदस्यों से सिफारिशें न मिलें। 'यूनाइटेड तोराह जुडाइज्म' के पास कुल सात सीटें हैं. जिनमें से चार पर 'देगेल हातोराह' का कंट्रोल है. इस पार्टी ने कहा है कि वह किसी भी उम्मीदवार के पक्ष में सिफारिश नहीं करेगे.
बता दें कि गादी आइसेनकोट को अब 120 सीटों वाली 'नेसेट' (इज़रायली संसद) के 67 सदस्यों का समर्थन मिलने जा रहा है.। इसके साथ ही, वे मौजूदा प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से आगे निकल गए हैं, जिनकी 'लिकुड' पार्टी के गठबंधन के पास 58 सीटें हैं. इस समर्थन में अरब-नेतृत्व वाली 'राआम' पार्टी के 8 सांसद (जिन्होंने पहले ही अपना समर्थन देने की घोषणा कर दी थी) और 'जॉइंट लिस्ट' के 11 सदस्य शामिल हैं. पिछले हफ्ते हुए आम चुनावों में, इज़रायल की 120 सीटों वाली संसद में अरब-नेतृत्व वाली पार्टियों ने रिकॉर्ड 19 सीटें जीती हैं.
ताजा खबर के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb



