गोवर्धन पूजा कार्यक्रम देखकर घर लौट रहे दो दोस्त दर्दनाक हादसे के शिकार, घर पहुंचने से पहले दोनों की मौत, मातम में बदली त्यौहार की खुशियां
Two friends returning home after attending a Govardhan Puja event met with a tragic accident; both died before reaching home, turning the festive joy into mourning.
कांकेर/चारामा : गोवर्धन पूजा की रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में चारामा निवासी दो युवकों की जान चली गई. हादसे में शेष देवांगन और राम पाल चक्रधारी की मौत हो गई. घटना के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है.
मिली जानकारी के मुताबिक दोनों दोस्त गोवर्धन पूजा के मौके पर आयोजित कार्यक्रम देखने गए थे. कार्यक्रम खत्म होने के बाद दोनों बाइक से अपने घर लौट रहे थे. इसी दौरान नेशनल हाईवे-30 पर जैसाकर्रा के पास वे सड़क हादसे का शिकार हो गए. हादसा इतना गंभीर था कि दोनों युवकों की जान चली गई.
शुरुआती जानकारी के मुताबिक घटनास्थल के आसपास स्ट्रीट लाइट बंद होना हादसे की संभावित वजह बताई जा रही है. हालांकि हादसे की असल वजह का खुलासा जांच के बाद ही हो सकेगा.
हादसे की खबर मिलने के बाद चारामा पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. हादसे में दो युवकों की असमय मौत से चारामा क्षेत्र में शोक की लहर है.
ताजा खबर के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb



