पुरानी रंजिश को लेकर खूनी संघर्ष, धारदार हथियार से युवक की हत्या, इलाके में फैली सनसनी, 2 नाबालिग समेत 10 आरोपी गिरफ्तार होकर पहुंचे जेल

Bloody clash erupts over an old enmity; a young man is murdered with a sharp-edged weapon, sparking a sensation in the area. Ten suspects, including two minors, have been arrested and sent to jail.

पुरानी रंजिश को लेकर खूनी संघर्ष, धारदार हथियार से युवक की हत्या, इलाके में फैली सनसनी, 2 नाबालिग समेत 10 आरोपी गिरफ्तार होकर पहुंचे जेल

दुर्ग : दुर्ग शहर के राजीव नगर में पुरानी रंजिश को लेकर शुरू हुआ विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया.मारपीट और धारदार हथियार से किए गए हमले में गंभीर रूप से घायल एक व्यक्ति की मौत हो गई. वारदात के बाद इलाके में सनसनी फैल गई. सिटी कोतवाली पुलिस ने आठ नामजद आरोपियों को गिरफ्तार किया. इनके अलावा दो नाबालिग को भी हिरासत में लिया गया है. इस तरह मामले में कुल 10 लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गई है.
विवाद के बाद साथियों को बुलाकर किया हमला
मिली जानकारी के मुताबिक राजीव नगर निवासी समारू राम देवांगन ने थाना सिटी कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी. मृतक चंदू उर्फ चंदन प्रसाद देवांगन का आरोपियों के साथ पुरानी रंजिश को लेकर विवाद हुआ था. विवाद बढ़ने पर आरोपियों ने  9 नवंबर की रात अपने अन्य साथियों को मौके पर बुला लिया. इसके बाद सभी ने एकजुट होकर चंदू के साथ मारपीट की और धारदार हथियार से हमला कर दिया.
हमले में चंदू उर्फ चंदन प्रसाद देवांगन गंभीर रूप से घायल हो गए. परिजन और अन्य लोग उन्हें फौरन अस्पताल लेकर पहुंचे. जहां चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद मृत घोषित कर दिया.
आठ नामजद आरोपी गिरफ्तार, दो नाबालिग भी हिरासत में
वारदात की खबर मिलने के बाद सिटी कोतवाली पुलिस ने आरोपियों की पतासाजी शुरू की. पुलिस ने आठ नामजद आरोपियों को गिरफ्तार किया. गिरफ्तार आरोपियों में पंकज ठाकुर (28 वर्ष), निखिल ठाकुर, खूबलाल ठाकुर उर्फ छोटी, संगीता ठाकुर, पुष्पा ठाकुर, योगिता ठाकुर, संदीप ठाकुर और सत्या साहू है, सभी आठ आरोपी वार्ड नम्बर  4, राजीव नगर, दुर्ग के निवासी हैं. इनके अलावा दो नाबालिग लड़कों को भी हिरासत में लिया गया है.
हत्या सहित गंभीर धाराओं में जुर्र्म दर्ज
थाना सिटी कोतवाली दुर्ग के प्रभारी नवीन राजपूत ने बताया कि मामले में भारतीय न्याय संहिता की धारा 103(1), 61(2), 191(1), 191(2) और 331(8) के तहत जुर्म दर्ज किया गया है. पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है.
आरोपी
पंकज ठाकुर पिता केदार ठाकुर उम्र 28 साल
निखिल ठाकुर पिता संदीप ठाकुर उम्र 20 साल
खूबलाल ठाकुर उर्फ छोटी पिता केदार ठाकुर उम्र 22 साल
संगीता ठाकुर पति संदीप ठाकुर उम्र 35 साल
पुष्पा ठाकुर पति लल्ला ठाकुर उम्र 30 साल
योगिता ठाकुर पिता संदीप ठाकुर उम्र 18 साल
संदीप ठाकुर पिता मालिक राम ठाकुर उम्र 42 साल
सत्या साहू पिता स्वर साहू उम्र 18 साल
सभी आठ आरोपी वार्ड नम्बर  4, राजीव नगर, दुर्ग के निवासी हैं.
ताजा खबर के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb