इंस्टाग्राम पर जिला पंचायत अध्यक्ष गौरीशंकर कश्यप को जान से मारने की धमकी! सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी से मचा हड़कंप, SP से कार्रवाई की मांग

Death threat issued against Zila Panchayat President Gaurishankar Kashyap on Instagram! Uproar ensues following abusive comments on social media; demand raised for action from the SP.

इंस्टाग्राम पर जिला पंचायत अध्यक्ष गौरीशंकर कश्यप को जान से मारने की धमकी! सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी से मचा हड़कंप, SP से कार्रवाई की मांग

गरियाबंद/देवभोग : गरियाबंद जिले में सोशल मीडिया के जरिए जनप्रतिनिधियों को कथित रूप से धमकाने और अभद्र टिप्पणी करने का मामला सामने आया है. जिला पंचायत गरियाबंद के अध्यक्ष गौरीशंकर कश्यप ने इंस्टाग्राम पर एक यूजर द्वारा लगातार अपमानजनक एवं आपत्तिजनक टिप्पणियां करने और सार्वजनिक रूप से जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए पुलिस अधीक्षक गरियाबंद को लिखित शिकायत सौंपी है. उन्होंने मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित व्यक्ति के खिलाफ तत्काल कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है.
भाजपा कार्यक्रम के वीडियो पर की गई टिप्पणी
शिकायत के मुताबिक गौरीशंकर कश्यप द्वारा भाजपा संगठन के एक कार्यक्रम में दिए गए संबोधन का वीडियो इंस्टाग्राम पर साझा किया गया था. इसी पोस्ट के कमेंट सेक्शन में इंस्टाग्राम यूजर आईडी 'rathour-ugrasen' के जरिए लगातार अभद्र, अपमानजनक और आपत्तिजनक टिप्पणियां की गईं. शिकायत में आरोप लगाया गया है कि संबंधित यूजर ने सार्वजनिक रूप से चुनौती देते हुए देवभोग में आकर जान से मारने तक की धमकी दी है.
घर के सामने भी संदिग्ध गतिविधियों का उल्लेख
शिकायत पत्र में 22 अक्टूबर 2026 की रात करीब 3:15 बजे की एक घटना का भी उल्लेख किया गया है. गौरीशंकर कश्यप के मुताबिक एक अज्ञात वाहन उनके घर के सामने रुका था और उसमें सवार दो अज्ञात व्यक्तियों ने घर में घुसने का प्रयास करते हुए दरवाजे के सामने संदिग्ध गतिविधियां की थीं. इस मामले में थाना प्रभारी देवभोग को फौररण जानकारी देने की बात भी शिकायत में कही गई है.
एसपी से फौरन कार्रवाई की मांग
जिला पंचायत अध्यक्ष ने पुलिस अधीक्षक से सोशल मीडिया पर की गई धमकी और आपत्तिजनक टिप्पणियों की जांच कराने, संबंधित इंस्टाग्राम अकाउंट संचालक की पहचान करने और मामले में जरुरी कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित करने की मांग की है. शिकायत के साथ संबंधित सोशल मीडिया टिप्पणियों के स्क्रीनशॉट भी संलग्न किए गए हैं.
साइबर सेल करेगी जांच
देवभोग टीआई दिलीप मेश्राम ने मामले को लेकर बताया कि जिला पंचायत अध्यक्ष की तरफ़ से शिकायत मिली है. जिसमें उन्हें सोशल मीडिया पर जान से मारने की धमकी मिलने का उल्लेख है. उच्च अधिकारी को जानकारी भेजकर मार्गदर्शन किया जा रहा है. मामले की जांच के लिए साइबर सेल को दिया जाएगा.
इस घटनाक्रम के सामने आने के बाद समर्थकों में नाराजगी देखी जा रही है. फिलहाल सोशल मीडिया पर की गई टिप्पणियों और शिकायत में उल्लेखित आरोपों की पुलिस जांच करने के लिए साइबर सेल को देने की बात कही है. अब देखना होगा कि पुलिस ओर साइबर सेल इस मामले में क्या कार्रवाई करती है.
ताजा खबर के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb