बेटे की हल्दी सेरेमरी में नीता अंबानी बेहद ही खूबसूरत अंदाज में नजर आईं...
नई दिल्ली : एशिया के रईस लोगों ने गिने जाने वाले मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के बेटे अनंत अंबानी की शादी की चर्चाएं चारों तरफ हो रही हैं। 12 जुलाई को अनंत अंबानी राधिका मर्चेंट शादी के बंधन में बंध जाएंगे।

नई दिल्ली : एशिया के रईस लोगों ने गिने जाने वाले मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के बेटे अनंत अंबानी की शादी की चर्चाएं चारों तरफ हो रही हैं। 12 जुलाई को अनंत अंबानी राधिका मर्चेंट शादी के बंधन में बंध जाएंगे। पिछले दिनों हल्दी सेरेमनी हुई जिसमें नीता अंबानी बेहद ही खूबसूरत अंदाज में नजर आईं। उन्होंने हल्दी फंक्शन में हैदराबादी सूट पहना था, जिस पर खड़ा दुपट्टा ले रखा था। इस पारंपरिक हैदराबादी ड्रेस में नीता अंबानी ग्रेसफुल नजर आ रही थीं।
इस सूट को मशहूर फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने डिजाइन किया था। ये एन्टीक गोल्ड परिधान क्लासिक हैदराबादी कुर्ता से प्रेरित था, जिसे प्रतिष्ठित खड़ा दुपट्टे के साथ पेयर किया गया था। इस आकर्षक पहनावे को बेहद ही महीन कढ़ाई, एन्टीक जरी वर्क, सदाबहार जरदोजी एम्ब्रॉयडरी से सजाया गया था, देखने में ये सूट बिल्कुल एक शाही पहनावे की तरह दिख रहा था।
सेलिब्रिटी मेकअप आर्टिस्ट मिकी कॉन्ट्रैक्टर ने नीता अंबानी का फ्लॉलेस मेकअप किया था। उनके मुलायम लहराते बालों को सेलिब्रिटी हेयर स्टाइलिस्ट रितिका कदम ने खूबसूरती से सजाया था। नीता ने खूबसूरत चांदबाली झुमके और टीका पहना था, जो उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा रहा था। नीता अंबानी के लिए मनीष मल्होत्रा द्वारा डिजाइन किया गया हर क्लासिक पहनावा उनके ग्रेसफुल और एलिगेंट पर्सनैलिटी को और भी ज्यादा खूबसूरत और बेहतर बनाता है।(एजेंसी)