दीपावली पर्व के दौरान बाजारों में औचक निरीक्षण, अवैध पटाखा कारोबार पर प्रशासन का शिकंजा, भारी मात्रा में सामग्री जब्त, विक्रेताओं में हड़कंप
Surprise inspections in markets during the Diwali festival; administration cracks down on the illegal firecracker trade, seizing a large quantity of stock and causing a stir among sellers.
भाटापारा : दीपावली पर्व के मद्देनजर जनसुरक्षा सुनिश्चित करने और आगजनी जैसी अप्रिय घटनाओं को रोकने के लिए भाटापारा में नगर पालिका परिषद और राजस्व प्रशासन की संयुक्त टीम ने अवैध पटाखों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है. नगर पालिका अध्यक्ष अश्वनी शर्मा एवं अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) श्यामा पटेल के निर्देश पर प्रशासनिक टीम ने शहर के कई क्षेत्रों और बाजारों में औचक निरीक्षण कर नियमों के खिलाफ पटाखों की बिक्री और भंडारण करने वाले विक्रेताओं के खिलाफ कार्रवाई की. इस दौरान बिना वैध लाइसेंस, निर्धारित स्थल के बाहर और सुरक्षा मानकों का उल्लंघन कर बेचे जा रहे पटाखों की बड़ी खेप जब्त की गई.
अवैध पटाखों पर कार्यवाही और जब्ती
निरीक्षण के दौरान घनी आबादी और मुख्य बाजार क्षेत्रों में पटाखों का भंडारण और बिक्री करने वाले विक्रेताओं पर कार्रवाई की गई. वहीं, निर्धारित सीमा से ज्यादा मात्रा में रखे गए पटाखों को भी प्रशासन ने अपने कब्जे में लेकर सील किया गया. ताकि शहरवासियों की जान-माल की सुरक्षा बनी रहे.
विक्रेताओं को सख्त निर्देश देते की अपील- नियमों का पालन करें
इस कार्रवाई के दौरान अधिकारियों ने स्पष्ट निर्देश दिए कि पटाखों की बिक्री सिर्फ प्रशासन द्वारा चिन्हित स्थल लोकोत्सव मैदान पर ही की जाएगी. घनी आबादी वाले बाजारों, रिहायशी इलाकों या बिना वैध लाइसेंस के पटाखा बेचना पूरी तरह से प्रतिबंधित है. प्रशासन ने सभी पटाखा व्यापारियों और विक्रेताओं से अपील की है कि वे सुरक्षा मानकों (जैसे अग्निशामक यंत्र, रेत की बाल्टियां व पानी की व्यवस्था) का अनिवार्य रूप से पालन करें. प्रशासन ने चेतावनी दी कि नियम के खिलाफ या अवैध तरीके से पटाखे बेचने और भंडारण करने वालों के खिलाफ आगे भी सख्त वैधानिक व दंडात्मक कार्रवाई जारी रहेगी.
कार्यवाही के दौरान ये रहे मौजूद
इस संयुक्त कार्रवाई अभियान में तहसीलदार यशवंत राज, नायब तहसीलदार कुलदीप पटेल, थाना प्रभारी अमित पाटले, राजस्व प्रभारी देवा बंजारे, काम्प्लेक्स प्रभारी गंजहंस ठाकुर, विकास वैष्णव, सौरभ ठाकुर, केशव वैष्णव, गजेन्द्र ठाकुर, हेमकुमार साहू, सचिन मसीह, प्रतीक साहू, देवेन्द्र गुप्ता, मनीष राठौर सहित नगर पालिका, राजस्व व पुलिस प्रशासन की पूरी टीम मौजूद रही.
ताजा खबर के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb



