रायपुर के तिल्दा में हादसे के बाद मचा बवाल, खड़े ट्रक से टकराकर युवक की मौत, गुस्साए 200 लोगों ने सारथी ट्रेडर्स के वाहन में लगाई आग
Ruckus after the accident in Tilda Raipur youth died after colliding with a parked truck 200 angry people set fire to the vehicle of Sarathi Traders
रायपुर/तिल्दा : रायपुर के तिल्दा में एक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई. खड़े ट्रक से टकराने के बाद युवक की मौके पर मौत के बाद ग्रामीणों ने गैरेज में आग लगा दी और पुलिस को दौड़ा दिया. पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और हालात को नियंत्रित करने के प्रयास में जुटे रहे.
यह हादसा तिल्दा कोटा रोड पर हाई स्कूल के पास सीमेंट गैरेज के बाहर सारथी ट्रेडर्स के पास हुआ. बाइक सवार युवक खड़े ट्रक से टकरा गया. जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई. घटना के बाद ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया. युवक की मौत पर परिजन समेत 200 से ज्यादा ग्रामीण घटना स्थल पर पहुंचे और बवाल करने लगे. इस दौरान ग्रामीणों ने गैरेज के बाहर खड़े वाहन को आग लगा दी.
खबर के बाद राजधानी रायपुर से मोर्चा संभालने के लिए भारी तादाद में पुलिस पहुंची. अतिरिक्त बल ने मौके पर पहुंचकर मोर्चा संभाल लिया. ASP ग्रामीण, सीएसपी और थाना प्रभारी समेत बड़ी तादाद में पुलिस जवानों ने मोर्चा संभाला. पुलिस अधिकारी भीड़ को शांत कराया. जबकि भीड़ सुनने को तैयार नहीं थी.
बताया यह भी जा रहा है कि भीड़ ने सारथी ट्रेडर्स पर पत्थरबाजी भी की है. भीड़ ट्रेडर्स के अंदर भी घुस गई. पुलिस ने मोर्चा संभाल लिया. वहीं इलाके में भारी तनाव का माहौल बन गया था. पुलिस ने दोषियों पर कार्रवाई का आश्वासन दिया है.
पुलिस ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी. पुलिस ने ग्रामीणों से शांति बनाए रखने की अपील की है.
बता दें कि तिल्दा लगातार हादसों का गढ़ बना हुआ है. दिवाली के मौके पर दो हत्याओं के चलते यहां थाना प्रभारी को भी हटा दिया गया है. वहीं एक मर्डर का मामला सुलझाने में पुलिस को कामयाबी मिली है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb



