मंत्री केदार कश्यप की कार से भिड़ी स्कॉर्पियो, फिर फॉलो वाहन को मारी टक्कर, 5 जवान घायल, बाल-बाल बचे मिनिस्टर, 4 गंभीर रायपुर रेफर, इलाज जारी

A Scorpio collided with Minister Kedar Kashyap's car and then rammed into his escort vehicle; five security personnel were injured, while the minister narrowly escaped unhurt. Four individuals with serious injuries have been referred to Raipur, and treatment is underway.

मंत्री केदार कश्यप की कार से भिड़ी स्कॉर्पियो, फिर फॉलो वाहन को मारी टक्कर, 5 जवान घायल, बाल-बाल बचे मिनिस्टर, 4 गंभीर रायपुर रेफर, इलाज जारी

कोंडागांव : छत्तीसगढ़ के कोंडागांव से एक बड़ी और दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है. राज्य के वन मंत्री केदार कश्यप के काफिले के साथ एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया. गनीमत यह रही कि इस खौफनाक हादसे में मंत्री केदार कश्यप बाल-बाल बच गए, लेकिन उनके काफिले में चल रहे फॉलो वाहन (एस्कॉर्ट गाड़ी) के परखच्चे उड़ गए. इस भीषण टक्कर में मंत्री के पीए (PA) और पुलिस जवानों सहित कुल 5 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
तेज रफ्तार स्कार्पियो ने मारी टक्कर
यह खौफनाक मंजर उस वक्त सामने आया जब वन मंत्री केदार कश्यप का काफिला फरसागुड़ा से कोंडागांव की तरफ लौट रहा था. काफिला जूनवानीके पास पहुंचा, तभी सामने से आ रही एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने सबसे पहले मंत्री की कार को टक्कर मारी और उसके बाद पीछे चल रहे फॉलो वाहन से जा भिड़ी. टक्कर इतनी जोरदार थी कि फॉलो वाहन पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया और सड़क पर चीख-पुकार मच गई.
पीए और ड्राइवर रायपुर रेफर, जवान की हालत नाजुक
हादसे के बाद सभी घायलों को आनन-फानन में कोंडागांव जिला अस्पताल ले जाया गया. घायलों में मंत्री के पीए अनुराग शर्मा के सीने में गंभीर दर्द है. जबकि फॉलो वाहन के ड्राइवर सुनील कुमार मौर्य के सिर, चेहरे और पैर में गहरी चोटें आई हैं. प्राथमिक उपचार के बाद इन दोनों को बेहतर इलाज के लिए रायपुर रेफर कर दिया गया. वहीं, प्रधान आरक्षक राजेश नेताम के सिर में भी गंभीर चोट आई है और उनका इलाज जारी है.
इस हाई-प्रोफाइल हादसे के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है. टक्कर मारने वाले स्कॉर्पियो चालक से पूछताछ कर हादसे की असल वजह और हालात का पता लगाया जा रहा है. अगर स्कॉर्पियो की रफ्तार थोड़ी और ज्यादा होती, तो आज यह एक बहुत बड़ी अनहोनी में बदल सकता था.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?