कक्षा 5वीं के छात्र ने की खुदकुशी, बड़े पिता के अस्थि विसर्जन में नहीं ले जाने से नाराज, दूसरी मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल, जांच में जुटी पुलिस
A Class 5 student committed suicide, reportedly upset over not being taken to the immersion ceremony for his uncle's ashes; the family is devastated by this second tragedy, and the police have launched an investigation.
दुर्ग : भिलाई के कुरूद इलाके से दिल दहला देने वाला मामला सामने आ रहा है. यहां 5वीं कक्षा में पढ़ने वाले छात्र मनीष देवांगन ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली. बताया जा रहा है कि परिजन उसे बड़े पिता के अस्थि विसर्जन में नहीं ले गए थे. हालांकि छात्र के खुदकुशी करने की वजह अभी साफ नहीं हो पाई है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. यह मामला जामुल थाना क्षेत्र के नवीन चौक के पास का है.
मिली जानकारी के मुताबिक मनीष पांचवीं कक्षा का छात्र था. बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले परिवार में बड़े पिता के अस्थि विसर्जन के लिए जाने को लेकर बात हुई थी. इस दौरान छात्र को वहां जाने से मना कर दिया गया था. अब इस घटना को खुदकुशी से जोड़कर देखा जा रहा है.
पुलिस हर पहलू से कर रही जांच
घटना की जानकारी मिलने के बाद जामुल थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है. पुलिस परिजनों से पूछताछ कर रही है और घटना से जुड़े तथ्यों की पड़ताल कर रही है. जांच में यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि घटना से पहले छात्र किन हालात से गुजर रहा था और क्या वह किसी बात को लेकर परेशान था. फिलहाल पुलिस ने खुदकुशी के पीछे किसी वजह की पुष्टि नहीं की है. पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही घटना के कारणों का पता चल सकेगा.
ताजा खबर के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb



