धर्म नगरी में स्लाइस पिलाकर बेहोश फिर कार में बैठाकर दुष्कर्म, आपत्तिजनक फोटो से ब्लैकमेल कर महिला से वसूले 1 लाख, आरोपी आदित्य अग्रवाल गिरफ्तार

In the holy city, a woman was drugged with a 'Slice' drink, taken into a car, and raped; the accused, Aditya Agrawal, was arrested after extorting ₹1 lakh from her by blackmailing her with compromising photos.

धर्म नगरी में स्लाइस पिलाकर बेहोश फिर कार में बैठाकर दुष्कर्म, आपत्तिजनक फोटो से ब्लैकमेल कर महिला से वसूले 1 लाख, आरोपी आदित्य अग्रवाल गिरफ्तार

डोंगरगढ़ : धर्म नगरी डोंगरगढ़ में हैरान करने वाला मामला सामने आया है. जहां दस्तावेज देने के बहाने महिला को बुलाया. कार में बैठाया और रास्ते में स्लाइस पिला दी. कुछ ही देर में महिला को चक्कर आने लगे. इसके बाद आरोपी उसे डोंगरगढ़ मंदिर के पास स्थित एक मकान में ले गया. जहां शारीरिक संबंध बनाने का आरोप है. वारदात के बाद भी आरोपी नहीं रुका. आपत्तिजनक फोटो को पति को भेजने और वायरल करने की धमकी देकर महिला को ब्लैकमेल किया और करीब एक लाख रुपये वसूल लिए. लगातार धमकी और दबाव से परेशान महिला थाने पहुंची. पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया.
मिली जानकारी के मुताबिक 18 दिसंबर 2025 को आरोपी आदित्य अग्रवाल ने महिला को कुछ दस्तावेज देने के बहाने उसके ऑफिस के बाहर बुलाया. महिला के बाहर आते ही उसे अपनी कार में बैठाया और वहां से ले गया. रास्ते में आरोपी ने उसे स्लाइस पिलाई. कुछ देर बाद महिला को चक्कर आने लगे. आरोपी महिला को डोंगरगढ़ मंदिर के पास स्थित एक मकान के कमरे में ले गया. वहां करीब शाम 4 बजे महिला से जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाया गया. इसके बाद शाम करीब 7 बजे आरोपी महिला को उसके घर के पास गली में छोड़कर चला गया.
आपत्तिजनक फोटो दिखाकर ब्लैकमेलिंग
वारदात के बाद आरोपी ने महिला को फिर अपने जाल में फंसाने की कोशिश की. 1 जनवरी 2026 को वह महिला के ऑफिस पहुंचा और घूमने चलने के लिए कहा. महिला ने मना किया तो आरोपी ने उसके साथ के आपत्तिजनक फोटो दिखाए और इन्हें उसके पति को भेजने की धमकी दी. यहीं से ब्लैकमेलिंग का खेल शुरु हुआ. फोटो वायरल करने की धमकी देकर पहले 5 हजार रुपये मांगे गए. इसके बाद पुलिस को दी गई शिकायत के मुताबिक आरोपी ने महिला से 9 हजार रुपये नगद और करीब एक लाख रुपये ऑनलाइन हासिल किए.
महिला पर लगातार दबाव बनाने का आरोप
महिला का आरोप है कि आरोपी लगातार उस पर दबाव बना रहा था और जान से मारने की धमकी भी दे रहा था. आखिरकार परेशान होकर महिला ने डोंगरगढ़ थाने में शिकायत दर्ज कराई. शिकायत के आधार पर पुलिस ने जुर्म दर्ज कर BNS की धारा 64, 308 और 351(3) के तहत मामला कायम किया. वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और आरोपी आदित्य अग्रवाल को हिरासत में लेकर पूछताछ की.
पुख्ता सबूत मिलने के बाद आरोपी की गिरफ्तारी
पुलिस के मुताबिक जांच और पूछताछ में आरोपी के खिलाफ पुख्ता सबूत मिलने के बाद 8 अक्टूबर 2026 को उसे गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया. आरोपी खैरागढ़ के कुम्हारपारा, वार्ड नंबर 9, इतवारी बाजार का रहने वाला बताया गया है. पुलिस मामले की आगे की विवेचना कर रही है.
आरोपी
आदित्य अग्रवाल, वार्ड नंबर 9, इतवारी बाजार, कुम्हारपारा, खैरागढ़
ताजा खबर के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb