मोबाइल पर अज्ञात व्यक्ति से बात कर रही पत्नी को नाराज पति ने डंडे से पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट, मचा हड़कंप, आरोपी रामवृक्ष गिरफ्तार

An enraged husband beat his wife to death with a stick after catching her talking to an unknown person on her mobile phone; the incident has caused a stir, and the accused, Ramvriksh, has been arrested.

मोबाइल पर अज्ञात व्यक्ति से बात कर रही पत्नी को नाराज पति ने डंडे से पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट, मचा हड़कंप, आरोपी रामवृक्ष गिरफ्तार

बलरामपुर-रामानुजगंज : छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले से हत्या का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां चरित्र संदेह के चलते एक पति ने अपनी पत्नी की डंडे से पीट-पीटकर बेरहमी से हत्या कर दी. बताया जा रहा है कि महिला मोबाइल फोन पर किसी से बात कर रही थी. इसी दौरान उसका पति घर पहुंच गया. पत्नी को फोन पर बातचीत करते देख आरोपी विवाद करने लगा. देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि पति ने डंडे से पत्नी पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया. गंभीर चोट लगने से महिला की मौके पर ही मौत हो गई. वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गया. हालांकि पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा मामला राजपुर थाना क्षेत्र के ग्राम कोटागहना का है.
घर के अंदर खून से लथपथ मिली महिला की लाश
मिली जानकारी के मुताबिक 16 अक्टूबर 2026 को गांव के एक मकान के भीतर महिला का खून से लथपथ शव मिलने से सनसनी फैल गई. मृतका की पहचान चिंतामणि कोरवा के रूप में हुई है. घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए. ग्रामीणों ने फौरन इसकी खबर राजपुर थाना पुलिस को दी. खबर मिलने के बाद पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच शुरु की. पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.
पत्नी के चरित्र पर शक करता था आरोपी पति
पुलिस जांच में सामने आया कि मृतका का पति रामवृक्ष कोरवा उर्फ पिंटू उम्र 35 साल अपनी पत्नी के चरित्र पर शक करता था. इसी बात को लेकर दोनों के बीच आए दिन विवाद होता रहता था. घटना वाले दिन भी चिंतामणि घर में मोबाइल फोन पर किसी व्यक्ति से बातचीत कर रही थी. इसी दौरान उसका पति रामवृक्ष घर पहुंच गया. पत्नी को मोबाइल पर बातचीत करते देखकर वह नाराज हो गया. आरोपी ने पत्नी से फोन पर बात करने को लेकर सवाल-जवाब शुरू कर दिया. कुछ ही देर में दोनों के बीच विवाद बढ़ गया.
गुस्से में डंडा उठाया और पत्नी पर कर दिए कई वार
विवाद के दौरान आरोपी रामवृक्ष ने घर में रखे डंडे से पत्नी पर हमला कर दिया. आरोपी ने महिला पर लगातार कई वार किए. जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़ी. हमले में महिला को गंभीर चोटें आईं और उसकी मौत हो गई. वारदात के बाद आरोपी पति घटनास्थल से फरार हो गया. घर के अंदर महिला का शव मिलने के बाद गांव में हड़कंप मच गया. घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू की.
घेराबंदी कर आरोपी पति को पुलिस ने दबोचा
राजपुर थाना पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू की. घटनास्थल से जरुरी जानकारी जुटाने के साथ ही पुलिस ने आरोपी की तलाश में घेराबंदी की. कार्रवाई के दौरान आरोपी रामवृक्ष कोरवा को गिरफ्तार कर लिया गया. पूछताछ में आरोपी ने पत्नी की हत्या करने की बात कबूल की. गिरफ्तार आरोपी की पहचान रामवृक्ष कोरवा उर्फ पिंटू पिता जागर कोरवा उम्र 35 साल निवासी ग्राम कोटागहना, थाना राजपुर, जिला बलरामपुर के रूप में हुई है.
हत्या का मामला दर्ज, न्यायिक रिमांड पर भेजा
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 103(1) के तहत हत्या का जुर्म दर्ज किया है. गिरफ्तारी के बाद आरोपी को अदालत में पेश किया गया. जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया. पुलिस ने मामले में जरुरी कानूनी कार्रवाई की है. इस घटना ने एक बार फिर घरेलू विवाद और चरित्र संदेह के कारण होने वाली हिंसक घटनाओं को लेकर गंभीर चिंता खड़ी कर दी है.
आरोपी
रामवृक्ष कोरवा उर्फ पिंटू पिता जागर कोरवा उम्र 35 साल निवासी ग्राम कोटागहना, थाना राजपुर, जिला बलरामपुर छत्तीसगढ़
ताजा खबर के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb