पेड़ से टकराई तेज रफ्तार अनियंत्रित यात्री बस, मची चीख-पुकार, ड्राइवर समेत 6 यात्रियों की मौत, 15 घायलों को पहुंचाया गया अस्पताल

A speeding, out-of-control passenger bus collided with a tree, sparking cries and panic; 6 people—including the driver—died, and 15 injured passengers were taken to the hospital.

पेड़ से टकराई तेज रफ्तार अनियंत्रित यात्री बस, मची चीख-पुकार, ड्राइवर समेत 6 यात्रियों की मौत, 15 घायलों को पहुंचाया गया अस्पताल

मनेन्द्रगढ़ : छत्तीसगढ़ में मनेन्द्रगढ़ के सेमरमथानी मोड़ के पास एक यात्री बस अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई. जिसमें 6 मौतें हो गईं और 15 से ज़्यादा यात्री घायल हो गए. बस में कुल 30 यात्री सवार थे. हालांकि, छह मौतों की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और राहत एवं बचाव कार्य शुरु किया गया.
मिली जानकारी के मुताबिक यात्री बस मनेंद्रगढ़ से केल्हारी जा रही थी. इसी दौरान पहाड़हंसवाही के पास बस पेड़ से टकरा गई. हादसा होते ही बस में सवार यात्रियों के बीच चीख-पुकार मच गई. हादसे की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग मदद के लिए पहुंचे.
इस हादसे में करीब 15 यात्रियों के घायल होने की जानकारी मिल रही है. हादसे के बाद पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की टीम ने राहत एवं बचाव कार्य शुरु किया और घायलों को अस्पताल पहुंचाया. ड्राइवर की मौके पर ही की मौत हो गई. 
बताया जा रहा है कि दुर्घटना इतनी गंभीर थी कि कई यात्रियों को चोटें आईं. घायलों को अस्पताल पहुंचाने के लिए राहत और बचाव कार्य शुरु किया गया. पुलिस और प्रशासन की तरफ से पुष्टि होने के बाद ही मृतकों की असल तादाद और उनकी पहचान साफ हो सकेगी.
हादसे की खबर मिलने के बाद एसडीएम शशिशेखर मिश्रा अस्पताल पहुंचे और हालात का जायजा लिया. पूर्व विधायक गुलाब कमरो कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ केल्हारी अस्पताल पहुंचे. उन्होंने घायलों के स्वास्थ्य की जानकारी ली और उनके इलाज को लेकर हालात का जायजा लिया. एसपी रत्ना सिंह भी केल्हारी अस्पताल पहुंची.
ताजा खबर के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb