आशाराम की फोटो वाली पुस्तक बांटने पर एक्शन, स्वामी आत्मानंद स्कूल के प्राचार्य महेश कुमार प्रजापति और डीएमसी चंद्रभूषण गुप्ता दोनों सस्पेंड

Action taken over the distribution of books featuring Asaram’s photograph: Swami Atmanand School principal Mahesh Kumar Prajapati and DMC Chandrabhushan Gupta have both been suspended.

आशाराम की फोटो वाली पुस्तक बांटने पर एक्शन, स्वामी आत्मानंद स्कूल के प्राचार्य महेश कुमार प्रजापति और डीएमसी चंद्रभूषण गुप्ता दोनों सस्पेंड

बलरामपुर : रघुनाथ नगर के स्वामी आत्मानंद स्कूल में बीते दिनों आशाराम बापू की फोटो लगी पुस्तक बच्चों को बांटी गई थी. अब इस मामले में स्कूल के प्रभारी प्राचार्य महेश कुमार प्रजापति के खिलाफ कार्रवाई की गई है. प्रभारी प्राचार्य को उनके पद से हटा दिया गया है. इसके साथ ही बलरामपुर जिले में स्कूल शिक्षा विभाग के जिला मिशन समन्वयक को डीपीआई ने सस्पेंड करने का आदेश जारी किया है.
आशाराम की फोटो वाली पुस्तक बांटी गई
दरअसल बीते दिनों बलरामपुर जिले के रघुनाथ नगर स्थित स्वामी आत्मानंद शासकीय स्कूल के बच्चों को, जेल में सजा काट रहे आशाराम बापू की फोटो लगी पुस्तक बांटने के मामले में बच्चों के परिजनों ने नाराजगी जाहिर की थी. इस बात की परिजनों ने शिकायत भी संबंधित अधिकारियों से सामने दर्ज कराई. जिसके बाद प्रभारी प्राचार्य के खिलाफ डीईओ ने कार्रवाई करते प्रभारी प्राचार्य को पद से हटा दिया गया है. हटाए गए प्राचार्य की जगह व्याख्याता कुलेश्वर सिंह को प्राचार्य की जिम्मेदारी सौंपी गई है.
DPI ने DMC को सस्पेंड किए जाने का आदेश दिया
स्कूल शिक्षा विभाग में डीएमसी यानी कि जिला मिशन समन्वयक के पद पर कार्यरत चंद्रभूषण गुप्ता को लोक शिक्षण संचालनालय के द्वारा तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया. निलंबन आदेश के मुताबिक डीएमसी चंद्रभूषण गुप्ता जिनका मूल पद व्याख्याता है, जो डीएमसी के प्रभार पर इस पद पर थे उनके द्वारा छात्रावास अधीक्षिका को बिना नोटिस उनके पद से ट्रांसफर कर दूसरी शिक्षिका को अधीक्षिका का प्रभार सौंपते हुए अटैच कर दिया था. इसकी शिकायत लोक शिक्षण संचालनालय में किया गया डीपीआई कार्यालय के द्वारा बलरामपुर डीएमसी के पद पर पदस्थ चंद्रभूषण गुप्ता को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर सरगुजा जेडी शिक्षा कार्यालय में अटैच किया गया है.
ताजा खबर के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb