हार्वेस्टर ने बाइक सवारों को रौंदा, युवक का सिर धड़ से अलग, नाबालिग लड़की की भी दर्दनाक मौत, पसरा मातम, ड्राइवर फरार, तलाश में जुटी पुलिस
A harvester ran over people on a motorcycle; a young man was decapitated, and a minor girl also met a horrific death. Mourning has gripped the area, while the driver has fled; the police are actively searching for him.
पेंड्रा : पेंड्रा-बिलासपुर मुख्य मार्ग पर अमरपुर के पास एक दिल दहला देने वाला भीषण सड़क हादसा सामने आया है. धान कटाई में इस्तेमाल होने वाली एक तेज रफ्तार हार्वेस्टर मशीन ने बाइक सवार युवक और नाबालिग लड़की को जोरदार टक्कर मार दी. हादसा इतना भयानक था कि दोनों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई. टक्कर के बाद युवक हार्वेस्टर में बुरी तरह फंस गया. जिससे उसका सिर धड़ से अलग हो गया. इस खौफनाक नजारा को देखकर मौके पर मौजूद लोगों की रूह कांप गई और अफरा-तफरी मच गई.
धान कटाई हार्वेस्टर ने मारी टक्कर
मिली जानकारी के मुताबिक गुरुवार को 22 साल के युवक और 17 साल की नाबालिग लड़की मोटरसाइकिल पर सवार होकर पेंड्रा-बिलासपुर मार्ग से गुजर रहे थे. इसी दौरान अमरपुर गांव के पास सामने से आ रही एक धान कटाई में इस्तेमाल होने वाली अनियंत्रित हार्वेस्टर मशीन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी. हादसा इतनी भयंकर था कि बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और दोनों सवारों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया. हादसे के फौरन बाद आसपास के ग्रामीणों और राहगीरों की भारी भीड़ इकट्ठा हो गई. चश्मदीदों ने फौरन पेंड्रा थाना पुलिस को हादसे की खबर दी.
मौके से फरार हार्वेस्टर पतगवां के पास पकड़ाया
हादसे को अंजाम देने के बाद हार्वेस्टर चालक वाहन सहित मौके से तेजी से भाग निकला. हादसे से आक्रोशित स्थानीय लोगों और पुलिस की फौरन नाकाबंदी के चलते हार्वेस्टर को पतगवां के पास घेरकर पकड़ लिया गया. हालांकि वाहन छोड़कर चालक मौके से भागने में कामयाब रहा. पुलिस ने हार्वेस्टर को जब्त कर लिया है और फरार चालक की तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है.
मृतकों की हुई पहचान
मौके पर पहुंची पेंड्रा पुलिस ने जांच-पड़ताल कर मृतकों की पहचान पूरी की. मृतक युवक: मुकेश पोर्ती पिता जीवन पोर्ती उम्र 22 साल निवासी- ग्राम घाटबाहरा खुसरोपारा (चौकी कोडगर, थाना पेंड्रा), मृतिका नाबालिग लड़की: दुलरिया वाकरे पिता फागुन सिंह वाकरे उम्र 17 साल निवासी बस्ती
पुलिस ने दोनों शवों को पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए मरचुरी भिजवा दिया है. हादसे की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया. पेंड्रा थाना पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर फरार हार्वेस्टर चालक के खिलाफ जुर्म दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है.
ताजा खबर के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb



