युवक की पेड़ से झूलती मिली लाश, आत्महत्या का कारण अज्ञात, इलाके में फैली सनसनी, पुलिस कर रही मामले की जांच

The body of a young man was found hanging from a tree, the reason for suicide is unknown, sensation spread in the area, police is investigating the case

युवक की पेड़ से झूलती मिली लाश, आत्महत्या का कारण अज्ञात, इलाके में फैली सनसनी, पुलिस कर रही मामले की जांच

बिलासपुर : बिलासपुर जिले में मस्तूरी क्षेत्र के मल्हार चौकी लीलागर नदी के पास पेड़ से युवक की फांसी से झूलती लाश मिली है. मल्हार क्षेत्र में हड़कंप मच गया. खबर पर पहुंची पुलिस ने युवक के शव को पोस्टमॉर्टेम के लिए अस्पताल भेज दिया. वहीं मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है.
मिली जानकारी के मुताबिक मल्हार अमलीपारा वार्ड 10 में रहने वाला शिवा केवट पिता मंगलू केवट सुबह 5 बजे के आसपास अपने घर से निकला था. जिसकी मल्हार से 3 Km दूर लीलागर नदी के किनारे परसा पेड़ पर रस्सी के सहारे फांसी पर झूलती लाश मिली है. जिसकी जानकारी लगने पर परिजनों ने इसकी खबर मल्हार चौकी पुलिस को दी गई.
मृतक शिवा लेबर सरदारी का काम करता था. जो उत्तरप्रदेश सहित अन्य प्रदेशों में लेबरों की सप्लाई करता था. लेकिन अचानक ऐसा क्या हुआ कि उसने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली यह पुलिस जांच में साफ़ हो पाएगा. फिलहाल मल्हार चौकी पुलिस मौके पर पहुंच आगे की जांच कार्यवाही में जुट गई है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI