तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने सड़क किनारे खड़ी बाइक और स्कूटी को मारी जोरदार टक्कर, घायल युवक की इलाज के दौरान मौत, ड्राइवर ने किया सरेंडर
A high speed Scorpio hit a bike and a scooter parked on the roadside, the injured youth died during treatment, the driver surrendered
कोंडागांव : कोंडागांव जिले के फरसगांव नगर के बस स्टैंड के पास गुरुवार रात करीब 9:30 बजे एक सड़क हादसा हुआ. रायपुर की तरग जा रही तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने सड़क किनारे खड़ी बाइक और स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी. इस हादसे में बाइक सवार फरसगांव निवासी शशि ठाकुर पिता राम ठाकुर गंभीर रुप से घायल हो गया और उन्हें फरसगांव अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां उनका इलाज के दौरान निधन हो गया. इसके अलावा स्कॉर्पियो में सवार एक बुजुर्ग भी घायल हो गए. हादसे के बाद स्कॉर्पियो बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया. घटना के बाद स्कॉर्पियो चालक फरसगांव थाना पहुंचकर खुद को पुलिस के हवाले कर दिया. फरसगांव थाना क्षेत्र में इस घटना से क्षेत्र में हलचल मच गई है.
बताया जा रहा है शशि ठाकुर स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी थे जो बडेराजपुर क्षेत्र में नेत्र सहायक के पद पर पदस्थ थे. फिलहाल फरसगांव पुलिस मृतक शव को चीरघर में पोस्टमार्टम के लिए भेजकार हादसे की वजह की जांच कर रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI



