ऑनलाइन ट्रेडिंग में मुनाफा कमाने का झांसा देकर अपने परिचित को बनाया था शिकार, डेढ़ करोड़ की ठगी करने वाला हेमंत दुबे गिरफ्तार

Hemant Dubey a fraudster of Rs 15 crore had made his acquaintance a victim by luring him of earning profit in online trading Hemant Dubey arrested

ऑनलाइन ट्रेडिंग में मुनाफा कमाने का झांसा देकर अपने परिचित को बनाया था शिकार, डेढ़ करोड़ की ठगी करने वाला हेमंत दुबे गिरफ्तार

बिलासपुर : बिलासपुर जिले में सरकंडा थाना पुलिस ने एक साल पुराने धोखाधड़ी मामले में फरार आरोपी हेमंत कुमार दुबे को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया. आरोपी ने ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर 1,38,72,005 रुपए की ठगी की थी. मामले में पुलिस ने कार्यवाही करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया.
प्रार्थी बसंत पाण्डेय उम्र 58 साल निवासी राजस्व कॉलोनी, सरकंडा ने 20 सितंबर 2023 को रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसका हेमंत दुबे और उनके परिवार से पुरानी पहचान थी. आरोपी हेमंत दुबे, उसकी पत्नी मनीषा दुबे और बेटा कपिल दुबे ने प्रार्थी को ऑनलाइन ट्रेडिंग में निवेश करने का झांसा दिया. जिसमें भारी मुनाफे का लालच दिया गया. इस तरह उन्होंने प्रार्थी से नगद और ऑनलाइन के जरिए कुल 1,38,72,005 रुपए की राशि हासिल की.
समय सीमा खत्म होने के बाद जब प्रार्थी ने अपनी राशि वापस मांगी. तब आरोपी ने सिर्फ 89,07,000 रुपए लौटाए. जबकि बाकी 49,65,105 रुपए की रकम नहीं लौटाई. इस पर प्रार्थी ने धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कराई. जिसके बाद पुलिस ने जांच शुरु की.
मामला दर्ज होने के बाद से आरोपी फरार था और लगातार अपना ठिकाना बदल रहा था. पुलिस ने तकनीकी सबूतों और मुखबिर से मिली जानकारी के आधार पर उसकी तलाश जारी रखी. आखिरकार, नवरात्रि पर्व के दौरान आरोपी हेमंत दुबे के बिलासपुर में होने की खबर मिली.
थाना प्रभारी निरीक्षक तोपसिंह नवरंग के नेतृत्व में एक टीम बनाई गई. जिसमें सहायक उपनिरीक्षक दिनेश तिवारी और अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे. इस टीम ने बिलासपुर के कतियापारा में आरोपी के निवास स्थान पर घेराबंदी की और उसे गिरफ्तार कर लिया. पूछताछ के दौरान आरोपी ने धोखाधड़ी की घटना को कबूल किया.
बिलासपुर पुलिस ने इस मामले में कार्यवाही करते हुए आरोपी को अदालत में पेश किया और न्यायिक रिमांड पर भेज दिया. और पुलिस ने इस गिरफ्तारी के साथ यह साफ संदेश दिया है कि धोखाधड़ी करने वाले सावधान रहें. क्योंकि उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी.
यह मामला यह दर्शाता है कि किस तरह ठग लोग पुराने परिचयों और यकीन का फायदा उठाकर बेगुनाह लोगों को आर्थिक रुप से नुकसान पहुंचाते हैं. पुलिस की तत्परता और सटीक जांच प्रक्रिया ने आरोपी को कानून के शिकंजे में लाने में कामयाबी पाई.
नाम आरोपी :-
हेमन्त कुमार दुबे पिता स्व गणेश प्रसाद दुबे उम्र 53 साल निवासी कतियापारा, जूना बिलासपुर (छ.ग.)
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb