कर हस्तांतरण के मिले 6070 करोड़, अब वेबसाइट पर देख सकेंगे नॉन प्रैक्टिसिंग एलाउंस लेने वाले चिकित्सकों की लिस्ट, नए निवास कार्यालय में काम शुरु

6070 crore received from tax transfer now you can see the list of doctors taking non practicing allowance on the website work started in the new residence office

कर हस्तांतरण के मिले 6070 करोड़, अब वेबसाइट पर देख सकेंगे नॉन प्रैक्टिसिंग एलाउंस लेने वाले चिकित्सकों की लिस्ट, नए निवास कार्यालय में काम शुरु

कर हस्तांतरण के मिले 6070 करोड़

रायपुर : भारत सरकार ने छत्तीसगढ़ को कर हस्तांतरण के तहत 6070 करोड़ रुपए स्वीकृत किया है. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया. मुख्यमंत्री साय ने कहा कि इस राशि से राज्य के वित्तीय संसाधनों को मजबूत करने में मदद मिलेगी. जो विकास परियोजनाओं को तेजी से पूरा करने में सहायक सिद्ध होगी. 

अब वेबसाइट पर देख सकेंगे नॉन प्रैक्टिसिंग एलाउंस लेने वाले चिकित्सकों की लिस्ट

रायपुर : आमजनों के लिए चिकित्सा शिक्षा की वेबसाइट www.cgdme.in पर नॉन प्रैक्टिसिंग एलाउंस (एन पी ए) लेने वाले चिकित्सकों एवं चिकित्सा शिक्षकों की लिस्ट सार्वजनिक कर दी गई है. लिस्ट में इस बात की जानकारी दी गई है कि उक्त चिकित्सकों द्वारा निजी प्रैक्टिस की जा रही है या नहीं.
ऐसे चिकित्सक एवं चिकित्सा शिक्षक जो निजी प्रैक्टिस नही करते हैं. उन्हें शासन द्वारा वेतन के अतिरिक्त नॉन प्रैक्टिसिंग एलाउंस (एन पी ए) भी दिया जाता है. एनपीए लेने के बाद भी निजी प्रैक्टिस करना मना है. और ये नियम खिलाफ है.
आमजनों को ये जानकारी रहे कि कौन सा चिकित्सक निजी प्रैक्टिस करने के लिए पात्र हैं. और कौन नही. इसके लिए राज्य के सभी शासकीय मेडिकल कॉलेज और डेंटल मेडिकल कॉलेज के चिकित्सकों और चिकित्सा शिक्षकों के द्वारा एनपीए लेने या न लेने की जानकारी चिकित्सा शिक्षा की वेबसाइट पर सार्वजनिक कर दी गई है.
आमजनों को ये जानकारी रहे की कौन सा चिकित्सक निजी प्रैक्टिस करने के लिए पात्र है और कौन नही, इसके लिए राज्य के सभी शासकीय मेडिकल कॉलेज और डेंटल मेडिकल कॉलेज के चिकित्सकों एवं चिकित्सा शिक्षकों के द्वारा एनपीए लेने या न लेने की जानकारी चिकित्सा शिक्षा की वेबसाइट पर सार्वजनिक कर दी गई है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नवा रायपुर निवास कार्यालय में विधिवत कामकाज की शुरुआत की

रायपुर  : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नवा रायपुर सेक्टर 24 स्थित अपने निवास कार्यालय में विधिवत कामकाज की शुरुआत की. मुख्यमंत्री के सचिव राहुल भगत, पी. दयानंद और बसवराजु एस. ने उनका नए कार्यालय में स्वागत किया. इस दौरान मुख्यमंत्री ने कुछ महत्वपूर्ण फाइलों का अनुमोदन किया. इस मौके पर मुख्यमंत्री सचिवालय के अधिकारी-कर्मचारी भी मौजूद रहे.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb

421 अभियंताओं को मिला वर्षों बाद समयमान वेतनमान

रायपुर : उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा के निर्देशानुसार छत्तीसगढ़ शासन के पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग ने 421 अभियंताओं को उनके दीर्घकालीन सेवा योगदान का सम्मान करते हुए समयमान वेतन का लाभ प्रदान करने का आदेश जारी किया. इस आदेश के अंतर्गत 25 साल की सेवा पूरी करने वाले 32 अभियंता, 10 साल की सेवा पूरी करने वाले 388 अभियंता और 8 साल की सेवा पूरी करने वाले 1 अभियंता शामिल हैं. इन अभियंताओं में उप अभियंता, सहायक अभियंता, कार्यपालन अभियंता एवं अधीक्षण अभियंता शामिल हैं.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb