नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ और जबरन कार में बैठाने की कोशिश अरेस्ट, इधर शादी का झांसा देकर जंगल में युवती से दुष्कर्म, दोनों मामलों में दो आरोपी गिरफ्तार
Arrest made for molesting a minor girl and attempting to force her into a car; separately, a young woman was raped in a forest after being lured with a promise of marriage—two accused arrested in connection with these two cases.
जशपुर : छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के गृह जिला जशपुर से दो मामले सामने आये हैं. एक मामले में युवक ने नाबालिग छत्रा को जबरन अपनी गाड़ी में में भी बैठाने की कोशिश की. पीड़िता की शिकायत के बाद छात्रा को अश्लील इशारे करने वाले आरोपी युवक को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है. वहीँ दुस्सरे मामले में शादी का झांसा देकर युवती के साथ दुष्कर्म किया गया. पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपी को गिरफ्तार किया है.
पहला मामला- छात्रा से छेड़छाड़
पुलिस ने बताया कि नाबालिग छात्रा को अक्सर कार ड्राइवर परेशान किया करता था. वारदात वाले दिन भी वो लड़की को जबरन अपनी गाड़ी में बिठाने की कोशिश कर रहा था. जिस पर लड़की ने शोर मचाकर लोगों को बुला लिया. पकड़े जाने के डर से आरोपी मौके से भाग निकला. पीड़िता ने शिकायत में बताया कि आरोपी के डर और धमकी की वजह से वह परिवार वालों को इस संबंध में कभी नहीं बताती थी. पुलिस ने अब पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. आरोपी को पूछताछ के बाद जेल भेजा गया है.
मिली जानकारी के मुताबिक बिलड़ेगी गांव की रहने वाली एक स्कूली छात्रा रोज की तरह अपने घर से स्कूल जाने के लिए निकली थी. वह सड़क किनारे खड़े होकर बस का इंतजार कर रही थी. इसी दौरान कछार गांव का रहने वाला निराकार यादव उर्फ रिंकू अपनी कार लेकर वहां पहुंचा.
आरोपी ने छात्रा को देखकर अशील इशारे किए और उसे अपनी कार में बैठने के लिए दबाव बनाने लगा. जब छात्रा ने विरोध किया, तो आरोपी कार से उतरकर नीचे आया और जबरन उसका हाथ पकड़कर खींचने लगा. छात्रा के घबराने के बजाय हिम्मत दिखाते हुए जोर-जोर से चिल्लाने पर आसपास के लोग सतर्क होने लगे. जिससे घबराकर आरोपी अपनी कार स्टार्ट कर मौके से फरार हो गया.
पुलिस की पूछताछ में यह बात सामने आई है कि आरोपी निराकार यादव उर्फ रिंकू इससे पहले भी इसी स्कूली छात्रा के साथ छेड़छाड़ की घटना को अंजाम दे चुका है. बार-बार इस तरह की हरकत से पीड़िता और उसका परिवार दहशत में था.
आरोपी
निराकार यादव उर्फ रिंकू
दूसरा मामला- शादी का झांसा देकर दुष्कर्म
युवक ने शादी का झांसा देकर 19 साल की युवती के साथ दुष्कर्म किया. पत्थलगांव पुलिस ने पीड़िता की शिकायत मिलने पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर गिरफ्तार किया है. मामले की जांच के दौरान महिला पुलिस अधिकारी ने पीड़िता का बयान दर्ज किया. पुलिस ने पीड़िता और गवाहों के बयान लिए और घटनास्थल का मुआयना किया. पीड़िता का महिला मेडिकल चेकअप भी कराया गया. जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी रितेश यादव को हिरासत में लेकर पूछताछ की. उसका मेडिकल कराने के बाद जुर्म में शामिल होना पाए जाने पर विधिवत गिरफ्तार किया गया. पुलिस ने घटना में इस्तेमाल कार भी जब्त कर ली है. आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया. जहां से उसे जेल भेज दिया गया.
आरोपी
रितेश यादव
ताजा खबर के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb



