रक्षाबंधन पर आमंत्रण ज्वेलर्स में दंपत्ति ने दिखाई हाथ की सफाई, धमतरी से सोने की चेन चोरी करने वाले महाराष्ट्र के आरोपी पति-पत्नी सलाखों के पीछे

A couple pulled off a sleight-of-hand theft at Amantran Jewellers on the occasion of Raksha Bandhan; the accused husband and wife from Maharashtra, who stole a gold chain in Dhamtari, are now behind bars.

रक्षाबंधन पर आमंत्रण ज्वेलर्स में दंपत्ति ने दिखाई हाथ की सफाई, धमतरी से सोने की चेन चोरी करने वाले महाराष्ट्र के आरोपी पति-पत्नी सलाखों के पीछे

धमतरी : धमतरी शहर के घड़ी चौक स्थित आमंत्रण ज्वेलर्स में सोने की चेन चोरी करने के मामले में सिटी कोतवाली पुलिस ने महाराष्ट्र के पति-पत्नी को गिरफ्तार किया है. आरोपियों की पहचान रेखा चौहान उम्र 50 साल और पृथ्वीराज चौहान उम्र 60 साल निवासी अक्लुज, जिला सोलापुर (महाराष्ट्र) के रूप में हुई है. पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी की गई सोने की चेन बरामद कर ली है. जिसकी कीमत करीब 2 लाख 20 हजार रुपये बताई गई है..
मिली जानकारी के मुताबिक 27 अगस्त 2026 को रक्षाबंधन पर्व के दौरान आमंत्रण ज्वेलर्स में ग्राहकों की काफी भीड़ थी. इसी दौरान अज्ञात आरोपियों ने खरीदारी करने के बहाने दुकान से 17 ग्राम 110 मिलीग्राम वजन की एक जेंट्स सोने की चेन चोरी कर ली थी. दुकान संचालक की शिकायत पर सिटी कोतवाली में अपराध क्रमांक 207/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 331(3) एवं 305(A) के अंतर्गत मामला दर्ज कर जांच शुरु की गई थी.
मुखबिर की खबर पर पकड़े गए आरोपी
जांच के दौरान 9 अक्टूबर को पेट्रोलिंग टीम को मुखबिर से खबर मिली कि आमा तालाब रोड पर यादव भवन के पास दो संदिग्ध सोने की चेन बेचने के लिए ग्राहक तलाश रहे हैं. खबर मिलते ही पुलिस टीम ने घेराबंदी कर दोनों को पकड़ लिया. पूछताछ में उन्होंने अपनी पहचान रेखा चौहान और पृथ्वीराज चौहान के रुप में बताई. प्रार्थी ने भी दोनों आरोपियों की पहचान की. इसके बाद उनके कब्जे से चोरी की गई सोने की चेन बरामद कर जब्त की गई.
अदालत में किया गया पेश
पुलिस ने दोनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर अदालात्त के सामने पेश किया है. इस कार्रवाई को पुलिस अधीक्षक भावना पांडेय के निर्देशन में संपत्ति संबंधी अपराधों पर रोक लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान का हिस्सा बताया गया है. धमतरी पुलिस की इस कार्रवाई से रक्षाबंधन के दौरान हुई चोरी की वारदात का खुलासा हुआ और चोरी गई पूरी संपत्ति बरामद कर ली गई.
ताजा खबर के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb