धमतरी में पत्नी ने बेटी के साथ मिलकर पति पर हंसिया से किया जानलेवा हमला, हालत गंभीर, इलाज जारी, इलाके में दहशत का माहौल, जांच में जुटी पुलिस
In Dhamtari, a woman and her daughter launched a life-threatening attack on the husband using a sickle; he is in critical condition and undergoing treatment. The incident has sparked panic in the area, and the police have launched an investigation.
धमतरी : धमतरी जिले के अर्जुनी थाना क्षेत्र के ग्राम दोनर में पारिवारिक विवाद के दौरान एक व्यक्ति पर उसकी पत्नी और बेटी ने हंसिया से जानलेवा हमला कर दिया. हमले में चूरामन यादव गंभीर रूप से घायल हो गया. उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है. हमले के बाद इलाके में दहशत का माहौल है.
मिली जानकारी के मुताबिक ग्राम दोनर निवासी चूरामन यादव के शराब पीने को लेकर घर में अक्सर विवाद होता था. बताया जा रहा है कि चूरामन यादव शराब के नशे में घर पर झगड़ा करता था. जिसे लेकर उसकी पत्नी और बेटी से आए दिन कहासुनी होती थी.
शुक्रवार को भी इसी बात को लेकर परिवार में विवाद हुआ. देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि गुस्से में आकर पत्नी और बेटी ने कथित तौर पर हंसिया से चूरामन यादव के सिर पर कई वार कर दिए. हमले में वह गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़ा. घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई.
वारदात के बाद परिजनों और ग्रामीणों ने घायल चूरामन यादव को जिला अस्पताल पहुंचाया. जहां उसका इलाज जारी है. उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है. इधर घटना की खबर मिलने पर अर्जुनी पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.
ताजा खबर के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb



