शादी का वादा कर 12वीं की छात्रा को युवक को लेकर हुआ फरार, 40 दिनों से लापता राजिम की लड़की बरामद, आरोपी दीपक गिरफ्तार होकर पहुंचा जेल

A young man eloped with a Class 12 student after promising marriage; the girl from Rajim, missing for 40 days, has been recovered, and the accused, Deepak, has been arrested and sent to jail.

शादी का वादा कर 12वीं की छात्रा को युवक को लेकर हुआ फरार, 40 दिनों से लापता राजिम की लड़की बरामद, आरोपी दीपक गिरफ्तार होकर पहुंचा जेल

गरियाबंद/फिंगेश्वर : गरियाबंद जिला में फिंगेश्वर थाना क्षेत्र से करीब 40 दिनों से लापता कक्षा 12वीं की नाबालिग छात्रा को पुलिस ने बस्तर जिले से सकुशल बरामद कर लिया है. मामले में पुलिस ने आरोपी दीपक यादव को गिरफ्तार किया है. पुलिस की इस कार्रवाई से लंबे समय से अपनी बेटी की तलाश कर रहे परिजनों को बड़ी राहत मिली है.
मिली जानकारी के मुताबिक छात्रा 20 अगस्त से लापता थी. परिजनों की शिकायत के बाद फिंगेश्वर पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई थी. मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने कई पहलुओं पर जांच की और आरोपी के मोबाइल नंबर की लोकेशन ट्रेस की. मोबाइल लोकेशन के आधार पर पुलिस टीम बस्तर जिले पहुंची. जहां से नाबालिग छात्रा को बरामद किया गया और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया.
आरोपी पर नाबालिग छात्रा को शादी का झांसा देकर बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जाने का आरोप है. छात्रा की बरामदगी के बाद उसे सकुशल परिजनों को सौंप दिया गया है. मामले में पुलिस आगे की वैधानिक कार्रवाई कर रही है.
पुलिस अधीक्षक वेदव्रत सिरमौर के निर्देश पर की गई इस कार्रवाई में नवप्रशिक्षु उप निरीक्षक हेमंत साहू एवं उनकी टीम की अहम भूमिका रही. पुलिस टीम ने तकनीकी सबूतों के आधार पर कार्रवाई करते हुए छात्रा का पता लगाया और उसे सुरक्षित बरामद करने में कामयाबी हासिल की.
करीब 40 दिनों तक बेटी की तलाश में परेशान रहे परिजनों के लिए छात्रा की सकुशल बरामदगी राहत भरी खबर है वहीं, मामले में आरोपी की गिरफ्तारी के बाद पुलिस आगे की जांच में जुटी हुई है.
ताजा खबर के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb