हिंदु हाईस्कूल में कबाड़ में मिली हजारों सरकारी किताबें, पूर्व विधायक ने किया एक और खुलासा, जांच के लिए पहुंचे जिला शिक्षा अधिकारी
Thousands of government books found in junk in Hindu High School former MLA made another revelation District Education Officer arrived for investigation
रायपुर : कबाड़ में किताब मिलने के बाद सरकारी स्कूलों में हजारों की तादाद में किताबें पड़ी मिल रही है. सिलसिलेवार इसका लगातार खुलासा होते जा रहा है. ताजा मामला आज राजधानी रायपुर के हिंदू हाईस्कूल से सामने आया है. जहां करीब 15 हजार से ज्यादा की तादाद में किताबें पड़ी मिली. इसका खुलासा कांग्रेस के पूर्व विधायक विकास उपाध्याय ने दबिश देकर किया.
खबर मिलते ही फ़ौरन जिला शिक्षा अधिकारी विजय खंडेलवाल मौक़े पर पहुंचकर वस्तु स्थिति का जायजा लेते हुए डम्प पढ़े पुस्तक की आगे जांच कराने की बात कही. बता दे इस स्कूल में पढ़ने वाले छात्रों की तादाद 170 जबकि 170 बच्चों को पढ़ाने के लिए 55 शिक्षकों की पदस्थापना इस स्कूल में है.
कांग्रेस विधायक विकास उपाध्याय का आरोप है कि प्रदेश भर में इसी तरह लाखों किताबें रद्दी में डाल दी गई है. खास बात यह है कि किताबें इसी साल की है. जिन किताबों को गरीब बच्चों के बीच होना चाहिए था. वो कबाड़ में मिल ररही हैं. कहीं न कहीं यह खेल करोड़ों के भ्रष्टाचार का है. इस भ्रष्टाचार में नीचे से ऊपर सभी की मिलीभगत है.
गौरतलब है कि विकास उपाध्याय ने सबसे पहले सिलायरी स्थित पेपर मिल में किताब मिलने का मामला उजागर किया था. उसके बाद अभनपुर स्वामी आत्मानंद स्कूल और आज हिंदू हाई स्कूल में किताबें मिलने उजागर किया है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb



