आज तीसरा टी20 इंडिया vs जिम्बाब्वे, शुभमन ब्रिगेड की नजर सीरीज में बढ़त हासिल करने पर...
IND vs ZIM 3rd T20 : आज इंडिया वर्सेस जिम्बाब्वे तीसरा टी20 मुकाबला खेला जाएगा। दोनों टीम भारतीय समयानुसार शाम साढ़े चार बजे से हरारे स्पोर्ट्स क्लब में भिड़ेंगी।

IND vs ZIM 3rd T20 : आज इंडिया वर्सेस जिम्बाब्वे तीसरा टी20 मुकाबला खेला जाएगा। दोनों टीम भारतीय समयानुसार शाम साढ़े चार बजे से हरारे स्पोर्ट्स क्लब में भिड़ेंगी। पांच मैचों की सीरीज फिलहाल 1-1 की बराबरी पर है। शुभमन गिल की कप्तानी वाली टीम इंडिया ने दूसरे मैच में 100 रन से धमाकेदार जीत हासिल की थी। शुभमन ब्रिगेड अब सीरीज में बढ़त बनाने की फिराक में होगी।
दूसरी ओर, सिकंदर रजा की अगुवाई वाली जिम्बाब्वे टीम वापसी करना चाहेगी। भारतीय प्लेइंग इलेवन में यशस्वी जायसवाल, संजू सैमसन और शिवम दुबे की एंट्री हो सकती है। तीनों शुरुआती दो मैचों के लिए उपलब्ध नहीं थे और वापसी से टीम मजबूत हुई है। जायसवाल, सैमसन और दुबे टी20 वर्ल्ड कप 2024 जीतने वाली भारतीय टीम का हिस्सा थे।
ये खिलाड़ी हो सकते हैं प्लेइंग इलेवन से बाहर
टीम इंडिया के प्लेइंग इलेवन में यशस्वी जायसवाल को बी साइ सुदर्शन की जगह मिल सकती है, जो पहले दो मैचों के लिये ही चुने गए थे। वहीं सैमसन को ध्रुव जुरेल की जगह मिलेगी। टी20 विश्व कप में अंतिम एकादश का हिस्सा रहे शिवम दुबे को रियान पराग की जगह उतारा जा सकता है।
यशस्वी कर सकते हैं पारी की शुरुआत
अभिषेक शर्मा और शुमभन गिल ने शुरुआती दो मैचों में पारी की शुरुआत की है। अभी तक ये जोड़ी कमाल नहीं दिखा सकी है। पहले मैच में अभिषेक तो वहीं दूसरे मैच गिल सस्ते में पवेलियन लौट गए थे। तीसरे मैच में यशस्वी जायसवाल चयन के लिए उपलब्ध रहेंगे, ऐसे में उनको मौका मिल सकता है, क्योंकि वह विश्व कप स्क्वॉड में भी मौजूद थे लेकिन उनको एक भी मैच में मौका नहीं मिला। जायसवाल ने 17 टी20 मैचों में एक शतक और चार अर्धशतकों के साथ 161 से अधिक की स्ट्राइक रेट से रन बनाए हैं।
इन खिलाड़ियों को मिल सकती है जगह
यशस्वी जायसवाल, संजू सैमसन और शिवम दुबे टी20 विश्व कप में भारतीय टीम का हिस्सा थे। वह जिम्बाब्वे के खिलाफ दो मैच के बाद टीम से जुड़े हैं। उनकी वापसी से टीम मजबूत हुई है। इन खिलाड़ियों के आने से भारतीय टीम तीसरे मैच में प्लेइंग इलेवन में बदलाव के साथ उतर सकती है।
भारत का स्क्वॉड
शुभमन गिल (कप्तान), अभिषेक शर्मा, ऋतुराज गायकवाड़, यशस्वी जायसवाल, शिवम दुबे, संजू सैमसन, रियान पराग, रिंकू सिंह, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, आवेश खान, मुकेश कुमार, खलील अहमद, तुषार देशपांडे।
जिम्बाब्वे का स्क्वॉड
सिकंदर रजा (कप्तान), जॉनथन कैंपबेल, डायोन मायर्स, फराज अकरम, इनोसेंट काइया, वेस्ली मधेवेरे, ल्यूक जोंगवे, क्लाइव मडांडे (विकेटकीपर), ब्रायन बेनेट, तदिवानाशे मारुमानी, वेलिंगटन मसाकाद्जा, ब्लेसिंग मुजारबानी, रिचर्ड नगारवा, तेंदई चतारा, ब्रैंडन मावुता, अंतुम नकवी।(एजेंसी)