महिला पत्रकार के घर आधी रात हमला!, भाजपा जिला मंत्री गायत्री केशरवानी समेत 10 लोगों पर घर में घुसकर अभद्रता-मारपीट का गंभीर आरोप

Attack on a female journalist's home in the middle of the night! BJP District Secretary Gayatri Kesharwani and 9 others face serious allegations of trespassing, misbehavior, and assault.

महिला पत्रकार के घर आधी रात हमला!, भाजपा जिला मंत्री गायत्री केशरवानी समेत 10 लोगों पर घर में घुसकर अभद्रता-मारपीट का गंभीर आरोप

रायगढ़ : छत्तीसगढ़ के खरसिया में एक महिला पत्रकार के घर में घुसकर अभद्रता, हंगामा और उसके माता-पिता के साथ मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है. पीड़ित पत्रकार पूजा जायसवाल ने भाजपा महिला मोर्चा से जुड़ी स्थानीय नेत्री गायत्री केशरवानी पर गंभीर आरोप लगाए हैं. पूजा के मुताबिक बुधवार रात गायत्री केशरवानी 8-10 लोगों के साथ उनके घर पहुंचीं और वहां विवाद करते हुए उनके तथा उनके माता-पिता के साथ धक्का-मुक्की और मारपीट की.
पूजा जायसवाल ने बताया कि विवाद की शुरुआत एक मैसेज से हुई. उन्होंने किसी दूसरे व्यक्ति को भेजने के लिए एक मैसेज लिखा था. लेकिन गलती से वह मैसेज गायत्री केशरवानी के चैट पर चला गया. पूजा का कहना है कि गलती का एहसास होते ही उन्होंने फौरन मैसेज भेजकर माफी भी मांग ली थी. इसके बावजूद बुधवार रात गायत्री केशरवानी कुछ लोगों के साथ उनके घर पहुंच गईं और विवाद शुरू कर दिया.
बच्चों पर भी हमले की कोशिश का आरोप
पूजा जायसवाल ने आरोप लगाया कि उसके दो छोटे बच्चे हैँ जो घर में एक रूम में बाद थे गायत्री केशरवानी वहां भी घुसने की कोशिश कर रही थी. जब उसके माता पिता ने उन्हें ऐसा करने से मना किया तो उनके साथ भी मारपीट की. गायत्री केशरवानी के पति राजेश केशरवानी पर भी पूजा ने फोन पर धमकी देने और अभद्रता करने का आरोप लगाया है. 
खबर प्रकाशित नहीं करने पर भी जताई नाराजगी
पूजा जायसवाल के आरोपों के मुताबिक घर में हुए विवाद के दौरान मैसेज के अलावा एक और बात को लेकर नाराजगी जाहिर की गई. गायत्री केशरवानी कथित तौर पर यह सवाल उठा रही थीं कि महिला पत्रकार उनके समाचार प्रकाशित क्यों नहीं करतीं. पूजा का कहना है कि विवाद के दौरान खरसिया विधानसभा क्षेत्र से भाजपा की टिकट की तैयारी करने और समाचार प्रकाशित नहीं किए जाने जैसी बातें भी कही गईं.
रात 8 बजे घर में घुसने का आरोप, माता-पिता पर भी हमला!
मामले का सबसे गंभीर हिस्सा वह है. जब पूजा जायसवाल के मुताबिक रात करीब 8 बजे लगभग 10 लोग उनके घर पहुंचे और कथित तौर पर घर में घुसकर उनके साथ हाथों और लातों से मारपीट की. पत्रकार का आरोप है कि बीच-बचाव करने पहुंचे उनके माता-पिता को भी नहीं बख्शा गया। उनके साथ भी मारपीट कर चोट पहुंचाई गई.
घर में CCTV कैमरे, फुटेज से सामने आ सकता है सच
पूजा जायसवाल का दावा है कि उनके घर में CCTV कैमरे लगे हुए हैं और घटना से संबंधित फुटेज उपलब्ध हैं. ऐसे में पुलिस के लिए CCTV रिकॉर्डिंग को सुरक्षित कराना और उसका निष्पक्ष परीक्षण करना बेहद महत्वपूर्ण होगा. फुटेज में अगर घटना रिकॉर्ड हुई है, तो उससे मौके पर मौजूद लोगों की पहचान, घटनाक्रम और कथित मारपीट की वास्तविक स्थिति स्पष्ट करने में मदद मिल सकती है.
अगर ये आरोप सही पाए जाते हैं तो मामला सिर्फ एक निजी मैसेज को लेकर हुए विवाद तक सीमित नहीं रह जाता. बल्कि पत्रकार की स्वतंत्रता और उसके काम में कथित हस्तक्षेप का सवाल भी खड़ा करता है.
थाने में शिकायत, FIR का इंतजार
घटना के बाद पूजा जायसवाल ने खरसिया थाने में शिकायत आवेदन दिया है. फिलहाल पुलिस ने शिकायत आवेदन लिया है. लेकिन खबर लिखे जाने तक FIR दर्ज नहीं हुई थी. मामले में पुलिस की आधिकारिक प्रतिक्रिया और शिकायत पर आगे की कार्रवाई का इंतजार है.
एक महिला पत्रकार के घर में घुसकर कथित तौर पर अभद्रता और उसके माता-पिता के साथ मारपीट के आरोप गंभीर हैं. अब देखना होगा कि पुलिस इस शिकायत की जांच किस तरह करती है और आरोपों की सच्चाई सामने लाने के लिए क्या कार्रवाई की जाती है.
मिडिया ने इस मामले में गायत्री केशरवानी का पक्ष जानने के लिए उनके फ़ोन पर कॉल किया लेकिन कॉल रिसीव नहीं होने की वजह से उनका पक्ष नहीं रखा जा रहा है. 
ताजा खबर के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb